फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम ने बताई यूपी की विकास गाथा, बोले-प्रदेश में हर दिन दो किलोमीटर हाईवे का हो रहा निर्माण

Tue, 01 Dec 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी संग सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में खजुरी स्थित सभास्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुरातन काया के साथ नए कलेवर में काशी वैश्विक मंच पर जगमगा रही है। हम सब इसका एहसास कर रहे हैं।

प्रदेश में हर दिन औसतन दो किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। यह विकास की नई कथा को लिखने की नई व्यवस्था है। बीते साढ़े तीन वर्ष में आधारिक संरचना विकास के जो कार्यक्रम आगे बढ़े हैं, यह सब उसी का परिणाम है।
विज्ञापन

2 of 5
खजूरी में अभिवादन स्वीकार करते पीएम, सीएम व डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के दो प्राचीन शहरों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री का आगमन देव दीपावली के शुभ अवसर पर पवित्र काशी में हुआ है। काशी से प्रयागराज को जोड़ने वाला 73 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन 2,447 करोड़ रुपये की लागत से उच्च तकनीक से बना भारत का पहला राजमार्ग है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को दुनिया के सामने जिस मजबूती के साथ रखा है, वह हम सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से लेकर देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पाद को प्रमुखता के साथ आगे बढ़ाने के साथ ही विकास योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने का काम पूरी ईमानदारी के साथ किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
खजूरी में अभिवादन स्वीकार करते पीएम, सीएम व डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में बीते छह वर्षों के दौरान लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। साथ ही वर्तमान में ढेर सारी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। यह काशी की उस विकास गाथा को आगे बढ़ाने की कहानी है जो यहां के लोग वर्षों से चाहते थे।

 

4 of 5
खजूरी में अभिवादन स्वीकार करते पीएम व सीएम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने की जन-जन की चिंता
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से देश की 135 करोड़ की आबादी को प्रधानमंत्री ने न केवल सुरक्षित रखा, बल्कि जन-जन की चिंता भी की। प्रधानमंत्री ने एक-एक गरीब के घर तक उसकी जरूरत के हिसाब से हर प्रकार की सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रूज से उतरकर काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाते पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये से हर गरीब की जरूरत को पूरा किया गया। आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर उसका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें