फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुद्ध पूर्णिमा पर एक लाख ने किया भोज, पांच हजार दीपों से दमकी बुद्ध की उपदेश स्थली

Tue, 13 May 2025 04:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा पर्व को काशी में धूमधाम से मनाया गया। सारनाथ में प्रथम उपदेश स्थली को पांच हजार दीपों से सजाया गया।  
विज्ञापन
1 of 5
Buddha Purnima 2025 - फोटो : अमर उजाला
बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत की उपदेश स्थली पर बौद्ध अनुयायियों ने अनुष्ठान किए। एक लाख लोगों ने भोजन ग्रहण किया। प्रथम उपदेश स्थली को पांच हजार दीपों से सजाया गया। हालांकि भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि कलश के दर्शन नहीं मिलने से बौद्ध अनुयायियों में निराशा रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Buddha Purnima 2025 - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर में सुबह विश्व शांति के लिए परित्राण देशना का पाठ किया गया। इसके बाद खीर की पूजा की गई और बौद्ध उपासकों में खीर का वितरण किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Buddha Purnima 2025 - फोटो : अमर उजाला
बौद्ध अनुयायियों और संन्यासियों ने सारनाथ के बौद्ध मंदिर, धमेख स्तूप और थाई मंदिरों में अनुष्ठान पूरे किए। धमेख स्तूप की परिक्रमा की। शाम को होने वाले आयोजन के तहत मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर और धमेख स्तूप को लगभग पांच हजार दीपों से सजाया गया। 

4 of 5
Buddha Purnima 2025 - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर रंगीन झालरों से जगमगा रहा था। धम्म शिक्षण केंद्र बरईपुर की ओर से भोजनदान कार्यक्रम का आयोजन मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में किया गया। भिक्षु चंदिमा ने बताया कि सुबह 10 बजे से भोजन दान आरंभ हुआ और देर रात तक लगभग एक लाख लोगों ने भोजन ग्रहण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Buddha Purnima 2025 - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में भिक्षु ज्ञानरक्षित, रत्नाकर, ज्ञानलोक, धम्मप्रिय उपस्थित थे। कार्यक्रम में वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, आदि देशों के उपासक शामिल हुए। उधर, कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क से बौद्ध उपासकों ने धम्मपद यात्रा निकाली। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दालमंडी की सड़क के लिए शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे, मई के अंत काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें