पॉप संगीत पर बनारस के एक क्लब में मंगलवार की शाम यादगार बन गई। युगलों, बालाओं ने भोजपुरी और फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल किया। मस्ती का आलम यह था कि युवा एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल कर देर तक थिरकते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
party
- फोटो : अमर उजाला
यह रंग-बिरंगी शाम बिग तमाशा क्लब की ओर से आयोजित की गई थी। संगीत के साथ लजीज व्यंजनों का भी युवाओं ने लुत्फ उठाया। बिग तमाशा क्लब में शहर के युवक-युवतियों ने बिंदास अंदाज में अपनी अदाओं से लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
3 of 5
party
- फोटो : अमर उजाला
गाउन और टींस, टॉप में लड़कियां क्लब में पहुंची थीं। बॉलीवुड के गानों के अलावा ट्रैक पर युवक-युवतियों ने खुलकर नृत्य किया। ब्रेक डांस के अलावा डीजे पर युवा दिल खोल कर नाचे।
4 of 5
party
- फोटो : अमर उजाला
इस पार्टी में युवतियों का प्रवेश तो मुफ्त था लेकिन प्रेमी युगलों, विवाहित जोड़ों और युवकों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित था। दोपहर बाद 3:30 बजे से शुरू हुई पार्टी रात नौ बजे तक चली।
इस बिग तमाशा क्लब के जरिए लोगों तक मनोरंजन पहुंचाने वाले रेयांश खान ने बताया कि युवाओं के लिए यह खुशियों का खास तोहफा है। जल्द ही पॉप संगीत पर मस्ती के लिए बड़ी नाइट पार्टी आयोजित की जाएगी।