बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सृष्टि के अंतिम दिन भावी कृषि वैज्ञानिकों ने मंच पर धमाल मचाकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
रैंप शो में कैटवॉक में जहां प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों के साथ मंच पर उतरे वहीं बालीवुड गीतों पर एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता भवन में छात्र सलाहकार डॉ. कल्याण घड़ेई के निर्देशन में महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरूआत मूक अभिनय से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने स्वच्छता, बेरोजगारी दूर करने के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में आवाज उठाने का दृश्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
4 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पर्यावरण प्रदूषण, आतंकवाद, गरीबी आदि पर नाटक का मंचन हुआ। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रैंप शो रहा। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के पारंपरिक परिधानों के साथ छात्र-छात्रा मंच पर उतरे तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति के परिधानों के साथ मंच पर प्रतिभागी उतरे। एकल नृत्य में बालीवुड गीतों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की तो समूह नृत्य में राजस्थानी, पंजाबी लोकनृत्य के साथ ही मंच पर डांडिया खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता भवन में महोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी सशक्तिकरण की शपथ ली।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : amar ujala
छात्र सलाहकार डॉ. कल्याण घड़ेई ने शपथ दिलाते हुए नारी गरिमा को अक्षुण रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहने और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ दिलाई।