भोजपुरी जगत की जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की खबर को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे का नाम ट्रेंड कर रहा है। उनके कई फैंस खुदकुशी पर सवाल भी उठा रहे हैं। आकांक्षा दुबे के वीडियो को शेयर कर लोग श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। आकांक्षा दुबे मूल रूप से वाराणसी से सटे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बदहवा गांव निवासी थी। वो अपना माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और एलबम में डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। आकांक्षा आए दिन ही अपने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चा में रहती थी। उन्होंने पवन और समर सिंह के साथ कई ट्रेंडिंग वीडियोज में काम किया। रविवार अलसुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इसके कुछ घंटे उनके खुदकुशी की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई।
विज्ञापन
2 of 8
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पे जीजा', 'करवटिया' जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक
विज्ञापन
3 of 8
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी यादव, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई अन्य कलाकारों के साथ भोजपुरी के फिचर्ड गाने में काम किया।
4 of 8
आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
समर सिंह के साथ 'छगलवा बाजता राजा', 'टिकुलिया पे', 'नमरिया कमरिया मे खोस देब' और 'ककरी भइल बा कमरिया लपक के' आदि गानों में आकांक्षा दुबे ने डांस किया था। इन गानों ने जबरदस्त धमाल मचाया था।
विज्ञापन
6 of 8
आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह के साथ 'ले जात बाड़ू देवघर', 'साटा के पैसा', 'पागल बना देले' और 'आरा कभी नहीं हारा' समेत दर्जनों गानों में आकांक्षा दुबे ने काम किया। आकांझा की मेहनत को कई मौके पर पावन सिंह सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अंकुश राजा के साथ आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश मिश्रा के साथ पहला गाना 'राजा जवान हम लइका' से आकांझा दुबे ने धमाल मचाया था। इस गाने को 180 मिलियन से भी ज्याद व्यूज मिले।