फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: रात में डांस वीडियो पोस्ट किया, सुबह Social Media पर गाना रिलीज हुआ, फिर आ गई खुदकुशी की खबर

Sun, 26 Mar 2023 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर ली है। रविवार सुबह वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के बंद कमरे में 25 वर्षीय अभिनेत्री का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इस खबर के बाद से भोजपुरी जगत में शक की लहर है। लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि बुलंदी के शिखर पर चढ़ी आकांक्षा के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। आकांक्षा ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो पोस्ट किया। रविवार अलसुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इसके कुछ घंटे उनके खुदकुशी की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। भोजपुरी अभिनेत्री ने किस वजह से आत्महत्या की है इसका कारण पता नहीं चल पाया है। वाराणसी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

2 of 7
आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे मूल रूप से वाराणसी से सटे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव निवासी थी। वो अपना माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आकांक्षा दुबे जाना-माना नाम है। भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और एलबम में डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। 
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक
विज्ञापन

3 of 7
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा आए दिन ही अपने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चा में रहती थी। आकांक्षा का अचानक यूं खुदकुशी करना बेहद अचरज भरा है। सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांझा दुबे ने ये कदम उठाया है। 

4 of 7
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
वो यहां अपनी नई फिल्म 'नायक' की शूटिंग के लिए अन्य साथी कलाकारों के साथ ठहरी थीं। रविवार सुबह भी उनकी नाटी इमली में शूटिंग होनी थी। 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की खबर पर शुरू में लोगों ने भरोसा नहीं किया। 
विज्ञापन

5 of 7
पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी यादव, रितेश पांडेय, कल्लु, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई अन्य कलाकारों के साथ बोजपुरी फिचर्ड गाने में काम किया। इनमें से आकांक्षा की जोड़ी पवन और समर सिंह के साथ हिट हुई। दोनों अभिनेताओं के साथ आकांक्षा के कई वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। 
विज्ञापन

6 of 7
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मायानगरी मुंबई से की थी। बताया जा रहा है कि आकांक्षा के माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। लेकिन, आकांक्षा का छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पे जीजा', 'करवटिया' जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें