आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
देश में प्रतिबंधित हो चुके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट कर आकांक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रशंसकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती चली गई, इसलिए आकांक्षा ने लगभग 17 वर्ष की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। उन्होंने अपने अभिनय व प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था।