फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: पांच साल में कोई 21 साल बढ़ा तो कोई चार साल घटा, उम्र के ‘खेल’ में योगी के दो मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष भी

सार

आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर चुनाव चल रहे हैं। इस दौरान 676 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले पांच चरण की तरह इस चरण में भी कई मौजूदा विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल नहीं बढ़ी है। कोई ज्यादा तो कई कम बढ़ गया।
विज्ञापन
1 of 13
छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है। आज छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पिछले पांच चरण की तरह इस चरण में भी कई मौजूदा विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल नहीं बढ़ी है। कोई ज्यादा तो कई कम बढ़ गया। ये हम नहीं इन  विधायकों के हलफनामे कह रहे हैं। आइये जानते हैं इन विधायकों के बारे में…
विज्ञापन

2 of 13
महेंद्र पाल सिंह 2017 में पिपराइच सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
इस बार महेंद्र पाल सिंह का मुकाबला सपा के अमरेंद्र निषाद, बसपा के दीपक अग्रवाल और कांग्रेस के सुमन चौहान से है। पिछले पांच साल में महेंद्र पाल सिंह की उम्र में 21 साल का इजाफा हुआ है।  
 
विज्ञापन

3 of 13
बलरामपुर जिले की उतरौला सीट से 2017 में भाजपा के राम प्रताप वर्मा जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच साल में राम प्रताप वर्मा की उम्र में 14 साल का इजाफा हुआ है। इस बार राम प्रताप वर्मा का मुकाबला सपा के हसीब खान, बसपा के राम प्रताप और कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह से है। 
 

4 of 13
2017 में निर्दलीय जीते अमन मणि त्रिपाठी इस बार बसपा के उम्मीदवार हैं। - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर अमन मणि का मुकाबला निषाद पार्टी के ऋषि, सपा के कुंवर कौशल सिंह और कांग्रेस के सदा मोहन से है। अमन मणि की उम्र बीते पांच साल में बढ़ने की जगह चार साल घट गई। 
 
विज्ञापन

5 of 13
सुरेश तिवारी 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले की बरहज सीट से जीते सुरेश तिवारी ने इस बार पार्टी और सीट दोनों बदल दी है। बरहज विधायक इस बार रुद्रपुर सीट से बसपा के टिकट पर मैदान में हैं। रुद्रपुर सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के जय प्रकाश निषाद, सपा के रामभुआल निषाद और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह से है।  सुरेश तिवारी पिछले पांच साल से 76 साल के ही हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
दयाराम चौधरी 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती सदर सीट पर दयाराम चौधरी का मुकाबला सपा के महेंद्र यादव, बसपा के आलोक रंजन वर्मा और कांग्रेस के देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव से है। बीते पांच साल में उनकी उम्र महज दो साल बढ़ी है।  
 
विज्ञापन

7 of 13
आनन्द स्वरुप शुक्ल 2017 में भाजपा के टिकट पर बलिया नगर से जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
आनन्द स्वरुप शुक्ल की सीट इस बार बदल गई है। योगी सरकार के मंत्री शुक्ल इस बार बैरिया सीट से मैदान में हैं। बैरिया में उनका मुकाबला सपा के जयप्रकाश अंचल, बसपा के सुभाष यादव और कांग्रेस की कुमारी सोना से है।  बीते पांच साल में आनन्द स्वरुप की उम्र महज दो साल बढ़ी है।

8 of 13
चंद्र प्रकाश शुक्ल 2017 में कप्तानगंज से भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले की इस सीट पर चंद्र प्रकाश शुक्ल का मुकाबला सपा के कविन्द्र चौधरी, बसपा के जहीर अहमद और कांग्रेस के अम्बिका सिंह से है। पिछले पांच साल में उनकी उम्र सात साल बढ़ी है।  
 

9 of 13
योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही 2017 में पथरदेवा से ही जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
 2017 में पथरदेवा से भाजपा के टिकट पर जीते सूर्य प्रताप साही एक बार फिर इसी सीट से मैदान में हैं। पिछले पांच साल में सूर्य प्रताप की उम्र में चार साल का इजाफा हुआ है।

10 of 13
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 2017 में तमकुही राज से विधायक चुने गए थे। - फोटो : अमर उजाला
अजय लल्लू की उम्र पांच साल में चार साल बढ़ी है। अजय लल्लू का मुकाबला भाजपा के असीम कुमार, सपा के उदय नारायण और बसपा के संजय से है। 

11 of 13
हर्रैया से भाजपा विधायक अजय सिंह को पार्टी ने इस बार फिर से मैदान में उतारा है। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले हर्रैया सीट से विधायक अजय सिंह पांच साल में सात साल बढ़े हैं। अजय सिंह का मुकाबला सपा के त्रयम्बक नाथ, बसपा के राज किशोर सिंह और कांग्रेस की लावोनी सिंह से है।

12 of 13
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु सुरक्षित सीट से 2017 में भाजपा के श्यामधनी राही को जीत मिली थी। - फोटो : अमर उजाला
विधायक श्यामधनी राही की उम्र पिछले पांच साल में केवल चार साल बढ़ी है। इस बार उनका मुकाबला सपा के विजय कुमार, बसपा के कन्हैया प्रसाद और कांग्रेस के देवेंद्र कुमार गुड्डू से है।  
 
विज्ञापन

13 of 13
2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे बजरंग बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा सीट पर बजरंग बहादुर सिंह का मुकाबला सपा के शंखलाल, बसपा के इशू चौरसिया और कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें