एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले सोनभद्र के रामबाबू का घर
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब रामबाबू से उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने घर में पानी की समस्या का जिक्र किया था। रामबाबू ने कहा कि वह चाहते हैं, घर में एक हैंडपंप लग जाए, जिससे उनकी मां को एक किमी दूर पानी भरने न जाना पड़े। पदक लेकर जिले में पहुंचने के बाद डीएम चंद्र विजय सिंह ने रामबाबू की यह इच्छा पूरी करते हुए घर के पास हैंडपंप लगवा दिया।