फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यहां गुजरा डीजीपी मुकुल गोयल का बचपन, दिलचस्प है पढ़ाई से आईपीएस तक की कहानी

Thu, 01 Jul 2021 10:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बने मुकुल गोयल का जन्म शामली जनपद के मोहल्ला लाजपतराय शिवमूर्ति निवासी स्व. महेंद्र कुमार गोयल के घर पर दो फरवरी 1964 में हुआ। यहां की गलियों में ही उनका बचपन बीता। बताया गया कि मुकुल गोयल बचपन से ही बहुत होनहार हैं। 

उनके पिता झारखंड के धनबाद जिले में किसी कंपनी में इंजीनियर थे। इसलिए उनकी शिक्षा धनबाद और उसके बाद जयपुर में हुई। फिर दिल्ली से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। बताया गया कि मुकुल गोयल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं, साथ ही उन्होंने एमबीए की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए और आईपीएस बने। 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल 1991 में सीनियर स्केल प्राप्त कर एसएसपी बने। इसके बाद वर्ष 2004 में डीआईजी पद पर प्रोन्नत हुए और 2008 में आईजी बने। वहीं उनके पुलिस महानिदेशक पद पर आसीन होने पर शामली में खुशी का माहौल है। उनके परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं परिवार के लोग बहुत खुश हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मुकुल गोयल के डीजीपी बनने पर खुशी मनाते परिवार के लोग। - फोटो : amar ujala
आईपीएस मुकुल गोयल के डीजीपी बनने से शामली का सीना गर्व से फूल गया है। उनके परिवार सहित आसपास के शहरों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि शामली के लाल ने प्रदेश में जिले का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन

3 of 7
खुशी मनाते परिजन। - फोटो : amar ujala
मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल ने बताया कि जब उन्हें डीजीपी बनने की सूचना मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उन्होंने बताया कि उनके बाबा मनोहर बजाज के नाम से पूरे परिवार को जाना जाता है। चाची पूनम गोयल व भाभी मीनू गोयल ने कहा कि मुकुल गोयल बहुत सरल स्वभाव के हैं और शुरू से ही होनहार हैं। चचेरे भाई विकास गोयल ने बताया कि उनके डीजीपी बनने पर बहुत खुशी है।

4 of 7
आईपीएस मुकुल गोयल के चाचा। - फोटो : amar ujala
आईपीएस मुकुल गोयल के चाचा अरुण गोयल, अशोक गोयल और राकेश कुमार की शिव चौक पर कपड़े की दुकान है। अरुण गोयल ने बताया कि मुकुल गोयल का परिवार से पूरा लगाव रहता है। परिवार में होने वाले कार्यक्रम में वह शामिल होते रहते हैं। 2017 में भतीजे वैभव की शादी में शामली आए थे। वे बताते हैं कि शामली आने के दौरान वह अक्सर दुकान पर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मुजफ्फरनगर में खुशी मनाते परिवार के लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं करीब 25 साल से उनकी मां हेमलता गोयल मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला भरतिया कॉलोनी में रहतीं हैं। जहां आईपीएस के ममेरे भाई कारोबारी राहुल गोयल उनका ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शादी समारोह में परिवार के साथ आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
राहुल गोयल ने बताया कि आईपीएस मुकुल गोयल के अपने परिवार में पत्नी सोनू गोयल व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां अभी पढ़ रहीं हैं। उनके पिता महेंद्र गोयल का छह साल पूर्व निधन हो चुका है, जिनकी बुधवार को पुण्यतिथि भी थी। खास बात है कि पिता की पुण्यतिथि के दिन ही मुकुल गोयल डीजीपी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी समारोह में परिवार के साथ आईपीएस मुकुल गोयल। - फोटो : amar ujala
उनके परिवार में इकलौती बहन शिखा है जो अमेरिका में रहती हैं और छोटा भाई मोहित गोयल है। भाई वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुंबई के एक कॉलेज में डीन हैं, जो पूर्व में नेवी में रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें