फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों संग आत्महत्या: अब नहीं जीना बेटा! पिता के आखिरी 3 वीडियो, पत्नी की बेवफाई निगल गई सलमान की दुनिया

Sat, 04 Oct 2025 04:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना में पत्नी की बेवफाई से आहत मजदूर सलमान(38) ने अपने चार बच्चों संग यमुना नदी में छलांग लगा दी। छलांग से पहले उसने तीन भावनात्मक वीडियो बनाकर परिवार को भेजे, जिनमें अपनी पत्नी और उसके परिचितों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
1 of 9
शामली के कैराना में चार बच्चों संग यमुना में कूदा पिता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना का 38 वर्षीय मजदूर सलमान अपने चार छोटे बच्चों के साथ यमुना किनारे पहुंचा। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह जिंदगी से इतनी गहराई तक टूट चुका है कि अब वापसी नहीं होगी। पास बैठे बच्चे रो रहे थे, और पिता की आंखों में आखिरी फैसला तैर रहा था। वह वीडियो में रो रोकर अपनी पत्नी की बेवफाई को बयां करता है।

इस दौरान चार बच्चे भी उसके साथ थे। पिता के साथ एक बेटी की आंखों से भी आंसू गिरते रहे। लेकिन शायद ही उसे इस बात का अंदाजा हो कि उसका पिता कितना खौफनाक कदम उठाने जा रहा है। यमुना में कूदने से पहले सलमान में  बच्चों के साथ तीन दर्दभरे वीडियो रिकॉर्ड किए, इन वीडियोज को अपनी बहन को शेयर किया और फिर उठा लिया वो कदम जिसने एक हंसते खेलते परिवार में छाेड़ा दर्द, मातम और चीख-पुकार।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बेवफाई से टूटा मजदूर, चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में बयां किया दर्द

विज्ञापन

2 of 9
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

घर से निकला तो कहा-काम पर जा रहा हूं 
शुक्रवार सुबह सलमान ने पत्नी से झगड़े के बाद घर छोड़ा। उसने बहन को बताया कि वह बच्चों को लेकर खेत जा रहा है। पत्नी कई दिनों से घर छोड़कर चली गई थी। सलमान के दिल में उपेक्षा, गुस्सा और टूटन का सैलाब था।
 

विज्ञापन

3 of 9
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
'हम सब मारे जाएंगे बेटा महक…' पहला वीडियो
पहले वीडियो में सलमान ने रोते हुए बेटी महक से कहा-'हमारे साथ जो हुआ, उसकी सजा अब मौत ही है।' उसने पत्नी और कुछ परिचितों को अपनी बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसके शब्दों में एक टूटी हुई आत्मा की हूक थी।

4 of 9
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
'मुझे मौत का फैसला यूं लेना पड़ा…' दूसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में सलमान ने कहा-'इस औरत ने सात माह से मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है। किसी से कोई उम्मीद नहीं। उसकी आवाज कांप रही थी, मगर जैसे उसने खुद को समझा लिया हो कि बस अब यही आखिरी रास्ता है।
विज्ञापन

5 of 9
शामली में पिता ने चार बच्चों संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पिता की अंतिम माफी, तीसरा वीडियो
तीसरे वीडियो में सलमान ने अपने पिता और परिवार से माफी मांगी-'अगर मुझसे गलती हो रही है, तो माफ कर देना अब्बू।' कैमरे के उस पार उसकी आंखों में झिलमिलाते आंसू थे, और पीछे खेलते बच्चे-अनजान थे कि आगे क्या होने वाला है। 

विज्ञापन

6 of 9
मौके पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
पुल पर घूमता दिखा सलमान, बच्चे रो रहे थे
कैराना के पुराने पुल पर लगे सीसीटीवी में सलमान चारों बच्चों के साथ नजर आया। पास में चाट बेचने वाले सादिक ने बताया कि बच्चे रो रहे थे, और सलमान उन्हें बार-बार चुप करा रहा था। वह कभी पुल की रेलिंग तक जाता, फिर लौट आता-मानो खुद से लड़ रहा हो।
विज्ञापन

7 of 9
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
यमुना में छलांग, रोते परिजन और सर्च ऑपरेशन
शनिवार सुबह जब परिवार को घटना पता चली तो कोहराम मच गया। यमुना किनारे हजारों लोग जमा हो गए। पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट मोटरबोट से नदी में उतरी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर आंख नम है, हर दिल में सवाल हैं।

8 of 9
बच्चों संग आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
रिश्तों का टूटना, समाज के लिए सबक
सलमान की कहानी केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि संवाद की कमी और मानसिक टूटन की दास्तान है। जब रिश्तों में भरोसा मर जाता है, तब जिंदगी भी बेमायने हो जाती है। जरूरत है कि ऐसे हालात में लोग मदद मांग जाए, न कि मौत चुनें।
विज्ञापन

9 of 9
बच्चों संग आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
तलाश में जुटी टीमें, न पिता का सुराग लगा न बच्चों का 
मजदूर और उसके बच्चों के यमुना में कूदने के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पीएससी की फ्लड यूनिट मजदूर और उसके बच्चों की तलाश में मोटर बोट के सहारे यमुना नदी में उतरी। 

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और एसडीएम निधि भारद्वाज भी मौके पर पहुंची। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पीएसी की फ्लड यूनिट ने यमुना में कूदे मजदूर और उसके बच्चों की तलाश में मोटर बोट के सहारे यमुना में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें