फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 05:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से शनिवार को एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुड़ाना गांव के एक व्यक्ति ने पहले तो अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस अभी जांच कर रही है। वैसे शुरुआती जांच में घरेलू विवाद सामने आ रहा है।  

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
झिंझाना थाना क्षेत्र में एक बाग में नलकूप पर दो मासूम बच्चों की हत्या कर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक मजदूरी करता था और वह कुड़ाना गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया था। वहीं शनिवार को उसने पहले दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जान दे दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद झिंझाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी लगने पर एएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कुड़ाना गांव निवासी करीब 38 वर्षीय सवित पुत्र राजवीर मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी करीब आठ साल पहले छपरौली की रहने वाल तैरिफ से हुई थी। जिसके बाद पत्नी ने एक पुत्र लक्ष्य व पुत्री लक्षी को जन्म दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि 29 नवंबर सवित का पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह करीब सात वर्षीय पुत्र और करीब पांच वर्षीय पुत्री को लेकर घर से निकल गया था।

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
पड़ोसियों ने बताया कि अगले दिन उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। शनिवार को झिंझाना क्षेत्र के एक बाग में नलकूप में सवित का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दोनों बच्चों के शव भी पास में ही पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकान पर लगा ताला। - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। माना जा रहा है कि सवित ने गला दबाकर पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें