दुबई से लौटने वाले सोना लाने के रोज-रोज नए तरीके खोज निकालते हैं। इस बार पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए युवक के ट्रॉली बैग के पहियों के अंदर से सोना पकड़ा है। अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करने के बाद कस्टम करवाते समय यह युवक बार-बार अपनी ट्रॉली बैग के पहियों को छू रहा था तो कस्टम अधिकारियों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। बैग के पहियों की तलाशी लेने पर उसके अंदर छुपा कर रखा 9.63 लाख रुपये कीमत का 196.6 ग्राम सोना बरामद किया गया।