फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरे की बड़ी बातें: योगी आदित्यनाथ बोले- जिन्हें अनुच्छेद 370 हटने का दुख, उनकी सोच तालिबानी और मंच पर खूब गरजे

Mon, 08 Nov 2021 10:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना का पलायन और मुजफ्फरनगर का दंगा राजनीतिक नहीं बल्कि अस्मिता का मुद्दा है। भाजपा ने प्रदेश में सुशासन और सुरक्षित माहौल देने का जो वादा किया था, वह पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म किया, जिन्हें इसका दुख है, उनकी सोच तालिबानी है। 

शामली जनपद में कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कैराना शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में किराना घराने के नाम से विश्व प्रसिद्ध था। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था। लेकिन पिछली सरकारों ने वोट बैंक के चक्कर में अराजक तत्वों को बढ़ावा देकर इसकी वास्तविक पहचान को खत्म कर दिया। इसे अपराध और दहशत का केंद्र बना दिया। भाजपा एक बार फिर से कैराना की खोई पहचान वापस दिलाएगी। जो लोग नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वह देख लें कि आज राम मंदिर बन रहा है। 

तीन व्यापारियों की हत्या के बाद शुरू हुआ था पलायन
कैराना में 16 अगस्त 2014 को दुकान पर बैठे विनोद सिंघल की हत्या की गई थी। इसके आठ दिन बाद 24 अगस्त को लोहा स्टोर के मालिक राजेंद्र उर्फ राजू व उनके ममेरे भाई शिवकुमार उर्फ शंकर की मुकीम काला गिरोह ने हत्या कर दी थी। इसके बाद इनके और कुछ अन्य व्यापारियों के परिवार कैराना से पलायन कर गए थे। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना पलायन का मुद्दा उठाते हुए पलायन करने वाले 346 लोगों की सूची जारी की थी। अब इनमें से 50 के लौटने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कैराना में बोलते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
मुठभेड़ में मारे गए थे चार बदमाश
2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस ने मुकीम काला के भाई वसीम, साबिर जंधेड़ी, नौशाद डैनी और इकराम आदि को मुठभेड़ में मार गिराया। मुकीम काला चित्रकूट जेल में गैंगवार में मारा गया था। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पलायन कर गए व्यापारियों के परिवारों से मिले और उन्हें मुआवजे व सुरक्षा का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
कैराना में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
676 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने जिले को 676 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 250 करोड़ की लागत से पीएसी की 50वीं बटालियन और फायरिंग रेंज बनेगी। 426 करोड़ की लागत से 114 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

4 of 6
सीएम दौरे को लेकर रहे कड़े इंतजाम - फोटो : amar ujala
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जनसभा स्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को जनसभा स्थल पर भेजा गया। खुफिया टीमों के अलावा सादी पोशाक में पुलिसकर्मी कार्यक्रम के संपन्न होने तक पूरी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों से मिले सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
सीएम का हेलीकॉप्टर पब्लिक इंटर कॉलेज में उतरा। यहां से वह कस्बे के चौक बाजार में पलायन के बाद वापस पहुंचे परिवारों से मिले। संवेदनशील कस्बा कैराना में सीएम के कार्यक्रम को लेकर मेरठ जोन के सभी जिलों से करीब दो हजार पुलिसकर्मी, पांच कंपनी पीएसी और आरआरएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए थे। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में जनसभा स्थल तक लोगों के जाने के लिए एक ही रास्ता बनाया गया था। इस रास्ते पर मेटल डिटेक्टर गेट पर जांच के बाद ही सभा स्थल पर लोगों को अंदर जाने दिया। सभा स्थल पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंच पर सीएम योगी और अन्य नेता। - फोटो : amar ujala
सभास्थल वाले मैदान के चारों तरफ भी पुलिस का मजबूत सुरक्षा घेरा रहा। डॉग स्क्वायड से कई बार सभास्थल और मंच की जांच कराई गई। सीएम के पहुंचने से पहले कमांडो ने मंच को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया था। मंच के सामने बनी डी को खाली रखा गया, उसमें किसी को घुसने नहीं दिया। कस्बे में स्थानीय के अलावा लखनऊ व मेरठ की खुफिया टीमें भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहीं। जगह-जगह पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात रही। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल भी सीएम के कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें