फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 04 Dec 2021 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
देहरादून के एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन शनिवार को एक हादसे से मातम पसर गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार सहारनपुर की ओर दौड़ पड़े। यह हादसा सहारनपुर में शनिवार सुबह देहरादून हाईवे पर हुआ। बताया गया कि कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही रैली में जा रही भाजपा समर्थकों की बस से जा टकराई। हादसे में कार चालक, उसकी पत्नी और पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह देहरादून से सहारनपुर आ रहे एक परिवार की कार ओवरटेक करते समय बस से टकरा गई। इस बस में सवार भाजपा समर्थक एक रैली में जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद भाजपा समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो हुई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत ज्यादा गंभीर थी, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

2 of 5
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala
जानकारी मिली है कि परिवार में अगले महीने शादी थी, जिसकी तैयारी के लिए परिवार शनिवार को सहारनपुर में शोपिंग के लिए आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वहीं शादी से पहले परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 5
इसी बस से हुई टक्कर। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया गया कि हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास हुआ। शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून की तरफ से आ रही वैगनआर कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

4 of 5
Accident news - फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान (48) निवासी मेहूवाला देहरादून, उनकी पत्नी मंजू चौहान (45) और बेटी शिल्पी चौहान (22) की मौत हो गई। वहीं उनके दोनों बेटे दीक्षांत (20) और निशांत (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार में मिले तीन लाख रुपये। - फोटो : amar ujala
सूचना के बाद एसडीएम बेहट रामजी लाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी चरण सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कार से तीन लाख रुपये भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें