फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए नायक निशांत शर्मा, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 24 Jan 2021 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
बेटे की शहादत के बाद विलाप करती महिलाएं, शहीद नायक निशांत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : martyr nishant sharma
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सहारनपुर का सपूत नायक निशांत शर्मा शहीद हो गया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के दौरान 18 जनवरी को निशांत शर्मा घायल हो गए थे। उनका ऊधमपुर स्थित कमांड अस्तपताल में उपचार चल रहा था।

वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली। जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी मोहर सिंह की ओर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा को निशांत की शहादत के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, इस सूचना के बाद निशांत के परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेटे की शहादत के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर की गली नंबर 41 में रहने वाले 34 वर्षीय निशांत शर्मा 61 राष्ट्रीय रायफल जाट रेजिमेंट में थे और इन दिनों उनकी तैनाती राजौरी सेक्टर में लगी थी। निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं छोटा भाई शुभम भी सैनिक है और इन दिनों मेरठ में तैनात है।

शहीद के परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय दुश्मन देश की तरफ से की गई फायरिंग और बमबारी के दौरान नायक निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से निशांत के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद निशांत के घर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
पत्नी का हुआ बुरा हाल, हाथ किया जख्मी
निशांत के शहीद होने की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी सोनम शर्मा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पति की मौत के सदमे से सोनम इतनी आहत हुई कि उसने अपना हाथ भी घायल कर लिया। बाद में उसे कमरे से निकाला गया और एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल ले जाया गया।

 

4 of 6
शहीद नायक निशांत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
निशांत की मां ममता को भी महिलाएं संभालतीं रहीं। कुछ महिलाओं ने बताया कि करीब ढाई साल पहले निशांत की शादी हुई थी। उन्हें कोई बच्चा नहीं था।निशांत के भाई शुभम ने फोन पर बताया कि उसका भाई बहुत ही जांबाज था। उसकी तैनाती जोखिम वाले क्षेत्रों में होती रही।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : amar ujala
पिता चादर लेपेटे गुमसुम बैठे रहे
घर में मचे कोहराम के बीच पिता जोगेंद्र शर्मा कुर्सी पर चादर लपेटे गुमसुम बैठे रहे। वे इतना ही बोले कि दो सपूत सेना की सेवा में लगाए थे। अब उनमें से एक ही बचा है।

निशांत के दूसरे भाई ऋषभ और अन्य आने वाले लोग परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते रहे। शहर के ही निवासी कर्नल मधुर गोयल ने भी शोक जताया और कहा कि परिवार के जांबाज सपूत ने खुद को देश के लिए न्यौछावर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद, पार्षद सहित अन्य लोग पहुंचे
पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पार्षद रमन के अलावा आसपास से काफी संख्या में लोग निशांत के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। यहां लोग आते रहे और निशांत के शहीद होने के बारे में पूछते रहे। सभी लोगों को शहीद के शव पहुंचने का इंतजार रहा। शहर के अलावा कई गांवों से भी लोग सांत्वना देने के लिए आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें