फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
छात्रा का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
छात्रों को जिन हाथों से लिख-पढ़कर बड़े-बड़े पदों पर जाकर देश की सेवा करनी चाहिए, वे उन्हीं हाथों से हथियार उठाकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को सहारनपुर जिले में देखने को मिला। यहां हाईवे पर कुछ छात्रों ने 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि छात्र (वंश) अपने परिवार का इकलौता चिराग था।    
हाईवे पर खुलेआम वारदात, जांच में जुटे पुलिस अफसर
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हाईस्कूल के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर एक संदिग्ध स्कूटर मौके से कब्जे में लिया है। छात्र के चाचा देवेंद्र कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण छात्रों के बीच विवाद बताया गया है। आरोपी भी दूसरे स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी वंश (16) पुत्र जितेंद्र उर्फ बिल्लू कस्बे के ही गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वंश दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मदरलैंड स्कूल के पास खड़ा था। तभी, बाइक सवार दो युवकों ने वंश की गर्दन पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

3 of 7
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
घर का इकलौता चिराग था वंश, मचा कोहराम 
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी छात्र वंश के पिता जितेंद्र किसान हैं। वंश घर का इकलौता चिराग था। उसकी हत्या से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं मोहल्लेवासी भी गमजदा है। पूरे दिन छात्र के घर पर लोगों की भीड़ लगी रही। 

4 of 7
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी वंश गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार को सुबह 11 बजे तक वंश घर पर ही मौजूद था, लेकिन उसके बाद वह घर से चला गया। इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं थी कि वंश कहां गया है। दोपहर एक बजे के करीब परिजनों को सूचना मिली कि वंश की दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इसका पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां अनीता का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। परिजन और मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चाचा देवेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। 
विज्ञापन

5 of 7
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज 
घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज ली है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : amar ujala
छात्रों के दो गुटों चल रही थी तनातनी 
एसएसपी आकाश तोमर ने इस मामले में कोतवाली रामपुर मनिहारान के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी दूसरे स्कूल छात्र हैं। बीते कुछ दिनों से अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के दो गुटों में तनातनी चल रही थी। इसी के चलते वंश की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधायक ने दी सांत्वना। - फोटो : amar ujala
विधायक ने दी सांत्वना 
मृतक वंश के घर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र, विनोद पंवार ने परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही विधायक ने जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की। 

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। छात्रों के दो गुटों में तनातनी होने की बात सामने आई है। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें