फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 08 Apr 2022 11:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
सहारनपुर में मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर की पॉश कॉलोनी अहमदबाग में पेंटस व्यापारी पृथ्वीपाल सिंह के यहां दिनदहाड़े लाखों की लूट करने वाले पांच बदमाशों को सदर बाजार पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पकड़े गए बदमाश मुरादाबाद के संभल के ध्याना गुर्जर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। इनसे लूट का माल भी बरामद हुआ है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि न्यू आवास विकास कॉलोनी के पीछे बदमाशों से मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार हरेंद्र सिंह व एसओजी से मुख्य आरक्षी अमरदीप घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
सहारनपुर में मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
पकड़े गए बदमाशों में सुमित मलिक, अशोक खारी व कपिल निवासी एमडीए कॉलोनी, मुरादाबाद घायल हुए हैं। विकास शर्मा निवासी कथना मथना थाना ऐचौड़ा कम्बो, संभल योगेंद्र निवासी रामपुर भूर, अमरोहा भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : amar ujala
इस घटना का मास्टरमाइंड सुमित मलिक है जो पहले घंटाघर स्थित एलेक्स सिनेमा का मैनेजर था। पृथ्वीपाल सिंह उस सिनेमा के मालिक के मित्र थे, सुमित से भी उनका परिचय हो गया था। कुछ दिन पूर्व उसने यह नौकरी छोड़ दी और एक वैगनआर गाड़ी खरीद कर नोएडा में ओला कैब में चलाता था।

4 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : amar ujala
उसी दौरान विकास शर्मा से उसकी मुलाकात हुई जो ओला कैब में अपनी अर्टिगा गाड़ी चलाता था। सुमित मलिक के ऊपर करीब 10 लाख का कर्ज था, उसने विकास शर्मा को बताया कि सहारनपुर के पृथ्वीपाल के पास काफी रुपये है। घर में केवल पति पत्नी रहते हैं। वहां अगर लूट की घटना की जाए तो काफी माल मिल सकता है। विकास शर्मा इसके लिए तैयार हो गया और उसने अपने गांव के अन्य चार शातिर बदमाशों को इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल। - फोटो : amar ujala
बता दें कि घटना से करीब 15 दिन पूर्व भी वह अपने एक साथी के साथ पृथ्वीपाल के घर पर आया था। योजना के मुताबिक उक्त छह बदमाश अर्टिगा और वैगनआर गाड़ियों में सवार होकर सहारनपुर पहुंचे और सब्जी मंडी के पास गाड़ियां खड़ी करके पैदल अहमदबाग कॉलोनी में पृथ्वीपाल के घर में घुसकर लूटपाट की घटना की और गाड़ियों में सवार होकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के पास से करीब तीन लाख 62 हजार रुपये व एक पर्स जिसमें करीब 2000 USD बरामद हुए हैं। बदमाशों से पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें