उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में मंगलवार को एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।
रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में एक पीर मजार के सेवादार का शव उसकी झोपड़ी में पड़ा मिला। गर्दन पर चारपाई की रस्सी बंधी हुई थी और शरीर पर कई जगह धारदार हथियारों के निशान भी मिले। एसपी सिटी राजेश कुमार ने रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।