फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

Tue, 12 Jul 2022 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद रोते परिजन। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दूसरी बाइक पर सवार घायलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ से घायलों को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।   

बेहट में मंगलवार की शाम दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के गांव के लोगों की भीड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की, जिन्हें पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने गांव ले गए, हालांकि सीओ व नायब तहसीलदार ने भीड़ को काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

2 of 5
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
हादसा शाम पौने चार बजे हुआ। भोजेवाला गांव निवासी असलम (52) कलसिया की तरफ से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। बाबैल बुजुर्ग में उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि असलम का सिर सड़क पर जोर से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अजहर (20) पुत्र असलम व कमरू (15) पुत्र अमजद घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में बाइक का हुआ यह हाल। - फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना जैसे ही मृतक असलम के गांव भोजेवाला में मिली तो परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने दोनों घायलों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। 

4 of 5
घायल युवक को ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
उधर, सूचना मिलते ही बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भेजा। जब पुलिस मृतक असलम का शव उठाने लगी तो भीड़ ने उठाने नहीं दिया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सीओ मुनीष चंद्र व नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। भीड़ शव को पुलिस की जीप में रखकर अपने गांव ले गई। सीओ ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें