फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हूं मोदी का परिवार: लोगों का ये अंदाज देख गदगद हुए PM, आकर्षण का केंद्र बने बड़े-बड़े कटआउट, तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2024 07:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

मैं हूं मोदी का परिवार: लोगों का ये अंदाज देख गदगद हुए PM, आकर्षण का केंद्र रहे बड़े-बड़े कटआउट, तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने व देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया। लोगों ने 'मैं हूं मोदी का परिवार' के बड़े-बड़े कटआउट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया।

जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों का सुबह आठ बजे से ही आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे सूरज की तपिश तेज होती गई, वैसे-वैसे चुनावी जनसभा पर लोगों की भीड़ जुटती गई।
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जो कुर्सियां सुबह साढ़े नौ बजे तक खाली थीं, वे साढ़े 10 बजे तक भर चुकी थीं। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे तो जनता उन्हें देखने के लिए कुर्सियों पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, छोटे-बड़े कटआउट लेकर बड़ी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर पहुंचे। मैं हूं मोदी का परिवार आदमकद कटआउट आकर्षण का केंद्र बने रहे।

4 of 5
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
खूब खिंचे फोटो, बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर शेयर
चुनावी जनसभा का सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिला। मंच पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लोगों ने खूब फोटो खिंचे और उनके भाषण की वीडियो बनाई। जनसभा के हर पल को मोबाइल में कैद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के उतरने से लेकर उड़ने तक के फोटो व एक से दो मिनट की वीडियो बनाई। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह सिलसिला चुनावी जनसभा के दौरान से लेकर शाम तक चलता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें