पंजाब किंग्स के कप्तान बने मयंक अग्रवाल अपनी बल्लेबाजी के बाद अब कप्तानी की धमक दिखाएंगे। मयंक मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान बने मयंक अग्रवाल अपनी बल्लेबाजी की धमक का पहले भी लोहा मनवा चुके हैं। मयंक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कौन है टीम इंडिया का ये खास चेहरा-
विज्ञापन
2 of 8
क्रिकेटर मयंक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स के कप्तान बनने पर मंयक के परिवार में खुशी की लहर है। उनके दादा के छोटे भाई का कहना है कि पोते को सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते देखा है और अब कप्तानी करते देखना गौरव की बात होगी।
विज्ञापन
3 of 8
क्रिकेटर मयंक अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल के छोटे भाई सुशील अग्रवाल सहारनपुर में इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं।
1996 तक मयंक के दादा रविंद्र अग्रवाल भी सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे। इसके बाद वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे। मयंक की परवरिश बेंगलुरु में ही हुई है। यहां बिशप कॉटन बॉयज स्कूल और जैन विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।
मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से शादी की है। उनकी पत्नी पेशे से वकील और बिजनेस डेवलपर हैं। मयंक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ढेर सारी तस्वीरें मयंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
मयंक का 2018 में टेस्ट डेब्यू यादगार रहा। उन्होंने अपनी पहली पारी में 76 रन बनाए। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं।
सलामी बल्लेबाज हैं मयंक अग्रवाल
मयंक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। मंयक को विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए देखा है और अब क्रिकेट प्रेमी उनकी कप्तानी देखने के लिए बेकरार हैं।
मयंक अग्रवाल कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते रहे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र 2017-18 में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 2253 रन बनाए और नया कीर्तिमान अपने नाम किया था।
2010 के आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में, तो साल 2008-09 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में खेल चुके हैं और कई बार क्रिस गेल के साथ आईपीएल मैचों में ओपनिंग कर चुके हैं।