भूतेश्वर महादेव मंदिर, सहारनपुर
- फोटो : अमर उजाला
धोबीघाट के निकट स्थित इस मंदिर की स्थापना 17वीं शताब्दी में भूगर्भ से शिवलिंग प्रकट होने पर हुई थी। मंदिर पर हुई नक्काशी मन को लुभाती थी, लेकिन मंदिर के रख-रखाव और सुंदरीकरण के दौरान नक्काशी कम हो गई। शहर के पांच शिवालयों में यह प्रमुख मंदिर है। श्रावण मास सहित पूरे वर्ष यहां दूसरे जिलों और प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचकर मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं।