सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में गुरुवार की रात पौने नौ बजे तेज हवा व बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। खेतों में, सड़कों पर और घर-आंगन में ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में गेहूं, आम, आलू व गोभी की फसल तहस-नहस हो गई।
रात के वक्त अचानक आसमान में काले बादल छाने के साथ ही गड़गड़ाहट हुई और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बारिश के साथ ओले पड़ने शुरू हो गए।