फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अंजुम की हत्या का खौफनाक राज, प्रेम संबंध में हुई थी मर्डर की वारदात, आरोपी ने उगला पूरा सच

Thu, 02 Jun 2022 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के खालापार में महिला की हत्या का कारण ब्लैकमेल करना सामने आया है। आरोप है कि प्रेम संबंध के चलते महिला आरोपी राशिद से सात लाख रुपये की मांग कर रही थी और रुपये न देने पर उसे दुराचार के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। आरोपी ने यह जानकारी पुलिस को दी है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला अंजुम के पिछले आठ माह से राशिद के साथ प्रेम संबंध थे और वह कई दिनों से राशिद से सात लाख रुपये की मांग कर रही थी। राशिद पर दबाव बनाया जा रहा था। रुपये न देने पर राशिद को दुराचार के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। कई दिन से दोनों में तनाव चल रहा था। अंजुम का पति जावेद तो काम पर चला जाता था, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
महिला हत्या केस। - फोटो : amar ujala
बुधवार को राशिद समझाने के लिए महिला के घर गया था। वहां उनमें कहासुनी हो गई और इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी राशिद ने महिला के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। ब्लेड से वार कर महिला की गर्दन रेतकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
ये थी वारदात
मोहल्ला खालापार में बुधवार दोपहर प्रेमी ने घर में घुसकर महिला अंजुम (32) की गोली मारकर और ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला उससे सात लाख रुपये की मांग कर रही थी। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी थी।

4 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी जावेद निराना की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। वह बुधवार को काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी अंजुम, बेटा नबील (11), बेटी नबिया (8), सबिया (6) व सिदरा (3) थी। दोपहर में नबील, नबिया, सबिया पास में मस्जिद में हाफिज के पास पढ़ने गए थे। छोटी बेटी सिदरा पास में ही अपने ताऊ महबूब के घर खेलने चली गई। लगभग तीन बजे नबील घर पहुंचा तो इसी दौरान दारोगा की कोठी के पास रहने वाला राशिद भी घर आया। किसी काम से हाफिज ने नबील को आवाज लगाकर बुला लिया। पांच मिनट बाद नबील वापस लौटा तो उसकी मां खून से लथपथ पलंग पर पड़ी थी। उसने आसपास के लोगों को व अपने पिता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। नबील से जानकारी पाकर राशिद की तलाश शुरू की दी। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जावेद ने राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राशिद को हत्या में प्रयुक्त तमंचे व ब्लेड के साथ पकड़ लिया है। सीओ ने बताया कि राशिद के साथ मृतक महिला का प्रेम संबंध था।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया है कि नबील से जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें