फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

Wed, 22 Sep 2021 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस ने धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को मंगलवार रात मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि उसे विदेशों से करोड़ों रुपये की फंडिंग हो रही थी। उसे हवाला के जरिए विदेशों से भारी फंडिंग की जाती थी। यहीं नहीं, वह लोगों को भ्रमित कर बहुत बड़े पैमाने पर धर्मांतरण करवा रहा था। मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करेंगी और मौलाना कलीम सिद्दीकी की पूरी कुंडली खंगालेंगी।

एटीएस द्वारा धर्मांतरण कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया मौलाना कलीम सिद्दीकी मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव फुलत के निवासी है। मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आया था। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हो गया। यहां पैनी नजर बनाए पहले से मुस्तैद एटीएस की टीम ने उसे दबोच लिया। आगे जानें मौलाना कलीम से जुड़ी और जानकारियां: -
विज्ञापन

2 of 8
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव फुलत में स्थित जामिया इमाम वालीउल्लाह इस्लामिया का वर्ष 1987 से संस्थापक और संचालक है। बताया गया कि मौलाना कलीम के मदरसे में वर्तमान में करीब 300 छात्र अरबी, उर्दू, कुरान व हिब्ज की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में मदरसे में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है।

 
विज्ञापन

3 of 8
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
मौलाना कलीम सिद्दीकी की प्रारंभिक शिक्षा फुलत गांव के एक मदरसे में हुई। इसके बाद उसने पिकेट इंटर कॉलेज खतौली से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट किया। मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी पास की है। मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिनती क्षेत्र के इस्लामिक विद्वानों में होती है। 

4 of 8
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
पिछले 15 साल से मौलाना कलीम परिवार समेत दिल्ली के शाहीन बाग में रह रहा है। उसका बड़ा बेटा अहमद सिद्दीकी गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है, जबकि छोटा बेटा असजद सिद्दीकी मौलाना कलीम के साथ दिल्ली में रहता है। चार भाइयों में मौलाना कलीम तीसरे नंबर का है।


 
विज्ञापन

5 of 8
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश एटीएस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि धर्मांतरण के देशव्यापी सिंडिकेट चलाने वाले मौलाना कलीम ने भारत में तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराया।  

 
विज्ञापन

6 of 8
यपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार, मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
यूपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने धर्मांतरण मामले में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एटीएस की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करेंगे। 
 
 
विज्ञापन

7 of 8
मौलाना । - फोटो : amar ujala
धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य
यूपीएटीएस के अनुसार, मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है, जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है।

मौलाना इन मदरसों की आड़ में पैगामे इंसानियत के संदेश देने के बहाने लोगों को जन्नत और जहन्नुम जैसी बातों का लालच या भय दिखाकर इस्लाम स्वीकारने के लिए प्रेरित करता है और बाद में इन्हें प्रशिक्षित कर अन्य लोगों का धर्मांतरण कराने का कार्य करता है।
विज्ञापन

8 of 8
मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुए थे शामिल। - फोटो : amar ujala
मौलाना कलीम सिद्दीकी गैर मुस्लिमों को गुमराह और भयाक्रांत कर उन्हें धर्मांतरित करता है और फिर उन्हें भी इस कार्य में लगाता है। वह कई मदरसों की फंडिंग भी करता है जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है। सात सितंबर को मौलाना कलीम सिद्दीकी एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मिला था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें