धर्मांतरण के मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। मौलाना पर अनगिनत धर्मांतरण के आरोप हैं। एटीएस की टीम लंबे समय से उस पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार देर रात एटीएस की टीम ने मेरठ से एक कार्यक्रम से लौटते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने मौलाना व उसके तीन साथियों से रात भर पूछताछ की जिसके बाद आज दोपहर को एटीएस ने इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं।
एजेंसी की जांच में सामने आया है कि मौलाना का लिंक मुफ्ती काजी और उमर गौतम से मिला है। वहीं विदेशों से भी उसके तार जुड़ रहे हैं। बता दें कि धर्मांतरण के मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों से ही कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं। एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि मौलाना के बैंक खातों में विदेशों से करोड़ों रुपये की फंडिंग हुई है।
विज्ञापन
2 of 7
मौलाना के लापता होने पर मचा हड़कंप।
- फोटो : amar ujala
यूपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एटीएस की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी के ट्रस्ट को बहरीन से 1.5 करोड़ रुपये सहित विदेशी फंडिंग के जरिए 3 करोड़ रुपये मिले। इस मामले की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
मौलाना कलीम सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
कौन है मौलाना कलीम सिद्दीकी
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष है और जमीयत-ए-वलीउल्लाह ट्रस्ट का भी अध्यक्ष है। जांच में खुलासा हुआ कि वह कई मदरसों को फंडिंग भी करता है जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है।
यूपीएटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है।
4 of 7
मेरठ में मचा हड़कंप।
- फोटो : amar ujala
यूपीएटीएस के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी गैर मुस्लिमों को गुमराह और भयाक्रांत कर उन्हें धर्मांतरित करता है और फिर उन्हें भी इस कार्य में लगाता है। मंगलवार शाम सात बजे साथी अन्य मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आया था। यहां से लौटते हुए उसे एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
मौलाना ।
- फोटो : amar ujala
मौलाना मदरसों की आड़ में पैगामे इंसानियत के संदेश देने के बहाने लोगों को जन्नत और जहन्नुम जैसी बातों का लालच या भय दिखाकर इस्लाम स्वीकारने के लिए प्रेरित करता है और बाद में इन्हें प्रशिक्षित कर अन्य लोगों का धर्मांतरण कराने का कार्य करता है।
खतौली क्षेत्र के गांव फुलत में स्थित जामिया इमाम वालीउल्लाह इस्लामिया का वर्ष 1987 से संस्थापक और संचालक है। बताया गया कि मौलाना कलीम के मदरसे में वर्तमान में करीब 300 छात्र अरबी, उर्दू, कुरान व हिब्ज की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में मदरसे में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है।
विज्ञापन
6 of 7
सना खान
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही कराया था। सना खान ने अपने फिल्मी खान छोड़कर एक मौलाना से निकाह करने के बाद इस्लामिक कल्चर से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था, जो काफी चर्चा का विषय बना था। अब धर्मांतरण के मामले में मौलाना से पूछताछ के बाद एटीएस ने पूरे मामले में सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
मोहन भागवत के कार्यक्रम में हुआ था शामिल।
- फोटो : amar ujala
मौलाना कलीम सिद्दीकी की प्रारंभिक शिक्षा फुलत गांव के एक मदरसे में हुई। इसके बाद उसने पिकेट इंटर कॉलेज खतौली से विज्ञान वर्ग में इंटरमीडिएट किया। मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी पास की है। मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिनती क्षेत्र के इस्लामिक विद्वानों में होती है।
पिछले 15 साल से मौलाना कलीम परिवार समेत दिल्ली के शाहीन बाग में रह रहा है। उसका बड़ा बेटा अहमद सिद्दीकी गांव में ही दूध की डेयरी चलाता है, जबकि छोटा बेटा असजद सिद्दीकी मौलाना कलीम के साथ दिल्ली में रहता है। चार भाइयों में मौलाना कलीम तीसरे नंबर का है। सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुआ था।