फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो पर फूलों की वर्षा: चौधरी जयंत ने कहीं भावनात्मक बातें, बुजुर्गों-नौजवानों से कहा अब यह चुनाव आपके हवाले

Wed, 17 Apr 2024 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

रोड शो पर फूलों की वर्षा: चौधरी जयंत ने कहीं भावनात्मक बातें, बुजुर्गों-नौजवानों से कहा- अब यह चुनाव आपके हवाले
विज्ञापन
1 of 7
चौधरी जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रालोद मुखिया जयंत सिंह ने ताकत झोंक दी। मुजफ्फरनगर में जयंत का रोड शो गठवाला खाप के फुगाना से शुरू हुआ और बालियान खाप के गांव काकड़ा तक पहुंचा। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। शक्ति रथ पर फूलों की वर्षा की गई।

इस दौरान चौधरी जयंत सिंह ने भावनात्मक बातें कहीं। जयंत ने बुजुर्गों और नौजवानों से कहा कि अब यह चुनाव आपके हवाले है।

 

विज्ञापन

2 of 7
जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह का शक्ति रथ बुधवार शाम करीब तीन बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना फ्लाईओवर के पास पहुंचा। गठवाला खाप के गांवों से यहां लोग शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक और पूर्व मंत्री योगराज सिंह यहां रालोद अध्यक्ष के साथ शक्ति रथ पर सवार हुए।

विज्ञापन

3 of 7
जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव युवाओं और बुजुर्गाें का चुनाव है। आप सबके मान सम्मान का चुनाव है। एनडीए की आंधी में विपक्ष उड़ जाएगा। चुनाव के बाद हमें किसानों व युवाओं के हित में बहुत कुछ करवाना है।

4 of 7
जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि क्षेत्र का विकास और क्षेत्र में किए गए कार्य आप सबके सामने है। दस साल पहले यहां क्या था और अब क्या है। यह आप सब भली भांति जानते है। यह विकास भाजपा की सरकार में संभव हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, फुगाना के प्रधान जितेन्द्र मलिक, पूर्व प्रधान थाम सिंह, मुकेश मलिक व मनोज शर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद रालोद अध्यक्ष शक्ति रथ पर खरड़, भौराकलां, मुंडभर, हड़ौली और काकड़ा गांव पहुंचे। गठवाला और बालियान खाप के गांवों में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। प्रचार का समय खत्म हो जाने के बाद काकड़ा में बिना रुके ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

6 of 7
जयंत चौधरी व डॉ संजीव बालियान और प्रत्याशी प्रदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने दिखाया जोश, बरसाए फूल
फुगाना निवासी युग मलिक व कुलवंश मलिक के नेतृत्व में युवा फूल माला लेकर पहुंचे। युवाओं ने शक्ति रथ पर फूल बरसाऐं। इस मौके पर शिवम मलिक, विकास मलिक, रोनक मलिक व ऋषभ मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जयंत का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
जयंत सिंह ने कहा, अब आपके हवाले है चुनाव
रोड शो में शक्ति रथ पर सवार रालोद मुखिया जयंत सिंह ने गठवाला खाप के ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। चलते समय हाथ हिलाते हुए कहा कि यह चुनाव अब आपके हवाले है। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना है। उन्हाेंने युवाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके हक में हमेशा लड़ाई लड़ी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें