उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
मेधावियों को मौर्य ने किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा ऋषि द्वारा स्थापित शिक्षण संस्था के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के मेधावी आदेश कुमार, अनुराग चौधरी, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा के नमन सिंघल, अभिनव देशवाल, पीटी उषा इंटर कालेज तितावी से दिव्या, आकांक्षा, स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज बघरा से तनु, नासरा मिर्जा, कल्याणकारी इंटर कॉलेज जागाहेड़ी से आकांक्षा, निधि, जनता इंटर कॉलेज भोपा से इशिका जावला, अभिजीत, इंटर कालेज भोकरहेड़ी से शिवांक, वंश गुप्ता, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना से देवराज व आदित्य कसाना को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा, एसके शर्मा, कैप्टन प्रवीण कुमार, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।