फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tractor Chain: ट्रैक्टरों की लंबी कतारें, किसान बोले-दिल्ली दूर नहीं, हाईवे पर गुड़गुड़ाया हुक्का, जमी चौपाल

Mon, 26 Feb 2024 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
किसानों का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने समेत कई मांगों को लेकर आज भाकियू कार्यकर्ता विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर प्रदेश भर में हाईवे जाम किया। मेरठ में एनएच-58 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैक्टर लेकर मेरठ दिल्ली हाईवे पर पहुंचे किसान - फोटो : Amar Ujala
भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी जिलों में हाईवे पर किसान जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ता एनएच-58 स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने, सकौती व मोहिउद्दीनपुर में रोड जाम कर  दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
हुक्का गुड़गुड़ाते किसान - फोटो : Amar Ujala
बागपत जनपद में किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। यहां भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास धरने पर बैठे रहे। इस दौरान हाईवे पर ही किसानों की चौपाल लगी। भाकियू नेताओं ने किसानों को संबोधित भी किया।

4 of 5
मेरठ में पुलिस से उलझते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को समर्थन देने के लिए आज पश्चिमी यूपी से शक्ति प्रदर्शन किया गया। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं में कंकरखेड़ा में एलआईसी ग्राउंड के सामने हाईवे पूरी तरह जाम कर दिया।

कहा कि तानाशाह सरकार किसानों का दमन कर रही है। किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार किसान पर निशाना साध रही है। वही भाकियू नेता बबलू जिटोली ने कार्यकर्ताओं के साथ चोली कट पर हाईवे पर जाम लगा दिया। भाकियू नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो दिल्ली दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुक्का गुड़गुड़ाते किसान - फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर के खतौली में गांव भंगेला के सामने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर हाईवे का एक तरफ का यातायात रोक दिया। हाईवे के दूसरी साइड पर वाहनों का जाम लग गया। सीओ पुलिस बल के साथ व्यवस्था में जुटे हुए हैं। वहीं किसान हाईवे पर ही बिछौना बिछाकर हुक्का गुड़गुड़ाते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें