फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्जिनिटी और प्राइवेट पार्ट... फॉर्म में भरवाता था मासिक धर्म समेत ये जानकारी; तंत्र-मंत्र केस में खुलासा

Sat, 05 Apr 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी के संभल से तंत्र विद्या की आड़ में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग गरीब लड़कियों को अमीर बनने का लालच देता था। इसके बाद उनसे फॉर्म में भरवाता था। फॉर्म में कई पर्सनल जानकारी पूछी जाती थी। 
विज्ञापन
1 of 12
Sambhal Tantra Racket - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो तंत्र विद्या और पैसों की बारिश के नाम पर महिलाओं और लड़कियों संग शोषण करता था। जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, तंत्र सामग्री, एक कछुआ, हथियार आदि सामान बरामद किया है। 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्द था। 11 मार्च को वह मां का तंत्रमंत्र से इलाज करवाने के लिए गांव के ही लाखन व रिंकू से मिला था। 
विज्ञापन

2 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
इसके बाद लाखन, रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन राजपाल को नरौरा ले गए। जहां वह लोग जनपद एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। जहां पर उन लोगों ने अन्य लोगों के साथ उसके हाथ व पैर बांधने के बाद सफेद कपड़ा मुंह पर डाल दिया और तंत्र क्रिया कर बलि देने का प्रयास किया गया। उसकी चीख सुनकर वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए। इस मामले में थाना धनारी पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना शुरू कर दी।

UP: न्यूड फोटो और वीडियो... फीते से नापता था लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर
विज्ञापन

3 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
विवेचना के दौरान नामजद व अन्य अभियुक्त रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन से जब पूछताछ की गई व उनके मोबाइल रिकॉर्ड देखे तो सामने आया कि अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के सदस्य हैं जो कि तंत्र क्रिया के माध्यम से घर में धनवर्षा (नोटो की बारिश) का लालच देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते हैं। वन्य जीवों की तस्करी भी करते हैं। धनारी पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार किए हैं। 

4 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
इनके पास से मोबाइल, तंत्र विद्या की सामग्री, आर्टिकल कछुआ, अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। इसके बाद संभल में तंत्र क्रिया के नाम पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को मथुरा के एक निजी विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और इन्फॉरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताया है।

UP: 'हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई', मुरादाबाद में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर उठे सवाल
विज्ञापन

5 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार डीएन त्रिपाठी के मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थीं। जिसमें लड़की को लाकर तांत्रिक द्वारा काम कराने की बात हो रही थी। डीएन त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि यह बातचीत मथुरा निवासी डीएस सिसोदिया से हो रही थी।
विज्ञापन

6 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
विवेचना के क्रम में पुलिस ने मथुरा की शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी दशरथ सिंह उर्फ डीएस सिसौदिया को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो दशरथ सिंह के मोबाइल से भी अन्य अभियुक्तों की तरह कई लड़कियों के वीडियो, फोटो व धनवर्षा गैंग के कोड वर्ड में बातचीत की चैट इत्यादि दिखीं।
विज्ञापन

7 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
दशरथ सिंह से जब इन सबके बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भी धनवर्षा तांत्रिक क्रिया में विश्वास रखता है और वह लगभग तीन वर्ष से इस गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह भी यौन शोषण के लिए लड़कियों को सप्लाई करने का कार्य करता था। आरोपी धनवर्षा गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरू तक पहुंचाने का कार्य करता था। 

संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए

8 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
फॉर्म में पूछे जाते थे ये सवाल
आरोपी प्रोफेसर के द्वारा पांच फीट छह इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाता था। फॉर्म में कई तरह की जानकारी और भी भरवाते थे। इसमें लड़की का नाम, पता, आयु, गोत्र, मासिक धर्म की तिथि, लंबाई, वजन, कुंवारी या शादीशुदा, किसी ने आपको छुआ या नहीं, प्राइवेट पार्ट के पास कोई तिल है या नहीं, शरीर पर कोई टैटू है या नहीं, ऐसे सवाल पूछे जाते थे। इसके अलावा लड़कों के सामने भी खास किस्म की शर्त रखी जाती, जिसमें उल्टा पैदा हुआ हो जैसी जानकारी की बात सामने आई है। 

9 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
इसके बाद फॉर्म में डिटेल भरवाने के बाद युवतियों का वीडियो बनाया जाता था, इस वीडियो में वो इंच टेप से अपने शरीर की लंबाई मापती हैं, उसके बाद गिरोह का सदस्य यह डिटेल्स, फोटो-वीडियो अपने गुरु के मैनेजर तक पहुंचाते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद यह तय किया जाता था कि तंत्र क्रिया कब और किस शहर में कराई जाएगी। कमरे में तंत्र क्रिया के दौरान सिर्फ लड़की और गुरु ही रहते थे। कमरे में न्यूड करके लड़की को जमीन पर लिटा दिया जाता था। इसके बाद पीड़ित को ऐसी कोई वस्तु का सेवन कराया जाता था जिससे वो बेहोश हो जाए। पुलिस को मिले एक ऑडियो में लड़की से सेक्स की बात भी हो रही है।

Sambhal: रामनवमी पर सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण संभव, राजस्थानी पत्थर पर उकेरी गई आकृति...लिखा गया यह श्लोक

10 of 12
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
गरीब लड़कियों को बनाते थे टारगेट
पुलिस के अनुसार, ठगों के निशाने पर वो लड़कियां होती थीं, जिनकी लंबाई साढ़े पांच फीट या इससे अधिक हो। आरोपी ठग झांसा देते थे कि सिर्फ एक दिन की तंत्र क्रिया होगी, इसके बाद आप करोड़पति बन जाएंगे। गरीब परिवारों को अधिक झांसे में लेते थे। 

11 of 12
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
अमीर बनने के लालच में गिरोह से जुड़ा था दशरथ सिंह
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी दशरथ सिंह ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और कम समय में अमीर बनने के लालच की वजह से धनवर्षा गिरोह से जुड़ा था। धनवर्षा के बनाए गए वीडियो को देखकर उसको लालच आ गया था।
विज्ञापन

12 of 12
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद
धन वर्षा नोटों की बारिश के नाम पर वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मोबाइल की ऑडियो और वीडियो के माध्यम से तंत्रमंत्र के कुछ साक्ष्य मिले हैं। हालांकि अभी तक कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें