फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न्यूड फोटो और वीडियो... फीते से नापता था लड़कियों की लंबाई और फिर सप्लाई करता था धनवर्षा गैंग का प्रोफेसर

Sat, 05 Apr 2025 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी के संभल में तंत्र क्रिया के नाम पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुद को मथुरा की एक निजी विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी और इन्फॉरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताया है। इस मामले में 28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
1 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के संभल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र विद्या की आड़ में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की जाती है। मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में के प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह प्रोफेसर 'धनवर्षा गैंग' का सदस्य है। प्रोफेसर तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों की लंबाई फीते से नापता था, उनसे एक फॉर्म भरवाता था, उसके बाद उन्हें गैंग में शामिल करता था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और चैट्स मिली हैं। आरोपी के मोबाइल से मिले फॉर्म में हैरान करने वाले सवाल होते हैं। जो लड़कियों से भरवाए जाते थे, उसके बाद ही लड़कियों को गैंग में शामिल कराया जाता था।

विज्ञापन

2 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, संभल पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर धनवर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देने और इसकी आड़ में मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दशरथ ने खुद को मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी व इन्फोरमेशन साइंस का प्रोफेसर बताता है। 
विज्ञापन

3 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है। बता दें कि 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्ज था। 

UP: 'हमारी बेटियां मर गईं और लड़कों को केवल खरोंच आई', मुरादाबाद में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर उठे सवाल

4 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद
गिरोह का सरगना था लाखन
11 मार्च को वह मां का तंत्रमंत्र से इलाज करवाने के तिलए गांव के ही लाखन व रिंकू से मिला था। पुलिस के अनुसार, लाखन गिरोह का सरगना था। इसके बाद लाखन, रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन, राजपाल को नरौरा ले गए। जहां वह लोग जिला एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। 
विज्ञापन

5 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
मोबाइल की जांच पर खुलासा
वहां से जैसे तैसे निकलकर दो दिन बाद राजपाल अपने घर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। मामले में थाना पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान जब नामजद रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन आदि से पूछताछ की गई व उनके मोबाइल खंगाले तो पाया गया कि ये सभी अभियुक्त अंतरराज्यीय धनवर्षा ठगी गिरोह के सदस्य हैं। 

संभल हिंसा में खुलासा: सांसद बर्क ने कहा था- हमारी कौम हमीं पर थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए
विज्ञापन

6 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद
जो तंत्र क्रिया के माध्यम से धन वर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते है और वन्य जीव की तस्करी भी करते हैं। इस मामले में 28 मार्च को पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

7 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार डीएन त्रिपाठी जो न्यायिक हिरासत में है के मोबाइल से कई ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थीं। जिसमें लड़की को लाकर तांत्रिक द्वारा काम कराने की बात हो रही थी। डीएन त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि यह बातचीत मथुरा निवासी डीएस सिसोदिया से हो रही थी।

8 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
विवेचना के क्रम में पुलिस ने मथुरा की शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी दशरथ सिंह उर्फ डीएस सिसौदिया को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो दशरथ सिंह के मोबाइल से भी अन्य अभियुक्तों की तरह कई लड़कियों के वीडियो, फोटो व धनवर्षा गैंग के कोड वर्ड में बातचीत की चैट इत्यादि दिखीं।

9 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
दशरथ सिंह तीन वर्ष से गिरोह के साथ 
दशरथ सिंह से जब इन सबके बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भी धनवर्षा तांत्रिक क्रिया में विश्वास रखता है और वह लगभग तीन वर्ष से इस गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह भी यौन शोषण के लिए लड़कियों को सप्लाई करने का कार्य करता था। आरोपी धनवर्षा गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरू तक पहुंचाने का कार्य करता था।

10 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
आरोपी प्रोफेसर के द्वारा पांच फीट छह इंच लंबाई वाली लड़कियों की पूरी डिटेल फॉर्म में भरवाता था। पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा भी उपस्थित रहीं।

11 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले
पुलिस ने प्रोफेसर के फोन से लड़कियों की फीते से लंबाई नापते हुए वीडियो, धन वर्षा कराते हुए वीडियो और कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। कुछ फोटो में लड़कियां निर्वस्त्र हाल में फर्श पर भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उनके पास तंत्र क्रिया का सामान भी रखा दिखाई दे रहा है।

12 of 16
human trafficking - फोटो : अमर उजाला
ऐसे खुला पूरा मामला
संभल के थाना धनारी पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर मानव व प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, तंत्र सामग्री, एक कछुआ, हथियार आदि सामान बरामद किया है। शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल में प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। एसपी ने बताया कि 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के गांव बमनपुरी के रहने वाले राजपाल ने सूचना दी थी कि उसकी मां की कमर में दर्द था।

13 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
लोगों में भ्रम फैला कर अपने जाल में फंसाता है गिरोह
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह किसी भी वस्तु को पूजा के लिए विशेष या दुर्लभ वस्तु बताकर भ्रम फैलाता है। यह दुर्लभ सामान कोई भी वस्तु हो सकती है। जैसे 20 नख का कछुआ, दो मुंह का सांप, विशेष प्रजाति का उल्लू, विशेष सीरियल नंबर के नोट, पुराने सिक्के और नव युवतियां और नवयुवक। गिरोह यह भ्रम फैलाता है कि सबसे ज्यादा नोटों की वर्षा लड़की के ऊपर तंत्र क्रिया करने पर होती है।

14 of 16
संभल में तंत्र क्रिया गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद
तंत्र क्रिया से पहले लड़की की होती है जांच
तंत्र क्रिया करने से पहले गुरु या कारीगर (कोड नाम) लड़की का वीडियो बनवाता है। उसके हाथ में एक कागज देकर एक फोटो खींची जाती है। इसके अलावा अन्य चीजें भी देखी जाती हैं। इसके बाद गिरोह के सदस्य लड़की को गुरु कारीगर के पास लेकर जाते हैं, जो की एकांत में लड़की पर तंत्र क्रिया का नाटक करता है।

15 of 16
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
भय दिखाकर बनाते थे संबंध
इसमें तांत्रिक लड़की को अचेत करते हुए दैवी शक्ति का भय दिखाकर संबंध बनाते हैं। पुलिस का दावा है कि ऐसे कई प्रमाण इस गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार पीड़ित राजपाल की भी यही विशेषता थी कि वह उल्टा पैदा हुआ था और किसी भी जानवर कुत्ते या बंदर के द्वारा काटा नहीं गया था। आरोपी रिंकू व अजय को पांच लाख का प्रलोभन दिया गया था।
विज्ञापन

16 of 16
संभल पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
धन वर्षा नोटों की बारिश के नाम पर वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मोबाइल की ऑडियो और वीडियो के माध्यम से तंत्रमंत्र के कुछ साक्ष्य मिले हैं। हालांकि अभी तक कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें