मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर लौटे बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बेटे की हत्या के दौरान पहुंची कमरे में पहुंची अपनी पत्नी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने फायर झोंका, वह बाल-बाल बच गई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने पिता की करतूत सामने आने के बाद अपनी पत्नी से वादा किया था कि अब से इस मकान में नहीं रखेगा। कहीं दूसरी जगह किराये पर मकान लेकर रह लेंगे। पिता से कोई रिश्ता नहीं रहने का वादा किया था। उसके कुछ देर बाद ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया युवक काठ रोड स्थित निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। उसकी ड्यूटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीज की देख भाल में लगी थी। तीन दिन बाद शनिवार सुबह वह अपने घर लौटा था। पति को देखते ही पत्नी रोने लगी। पहले तो महिला ने पति को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद पति ने समझाकर उसे शांत किया।
इसके बाद उसके रोने का कारण पूछा तो महिला ने आपबीती सुनाई। पीड़ित महिला ने बताया कि 25 नवंबर की रात आपके ड्यूटी पर चले जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। तब ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पिता की इस करतूत को सुनकर बेटा सन्न रह गया। पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद पति मुझे समझाने लगे। उन्होंने कहा कि अब इस मकान में तुम्हें नहीं रखूंगा। कहीं दूसरी जगह किराये पर मकान ले लेंगे। पिता और छोटे भाई से कोई संबंध नहीं रखेंगे।