फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मर्डर: फफक पड़ी पीड़ित, बोली-मैंने हमेशा पिता समझा लेकिन ससुर ने मेरे संग दुष्कर्म किया, पति को मार डाला

Sun, 29 Nov 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर लौटे बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे की हत्या के दौरान पहुंची कमरे में पहुंची अपनी पत्नी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने फायर झोंका, वह बाल-बाल बच गई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस को पिस्टल सौंपता आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का कहना है कि मैने तो उन्हें (ससुर) हमेशा अपने पिता के समान समझा पर वह कितनी गंदी सोच रखते थे। मुझे मालूम नहीं था। उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। क्या ससुर ऐसे भी होते हैं। आपबीती सुनाते हुए पीड़ित महिला फफक पड़ी। बोली मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरे पति को मार डाला।
 

4 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरा तो संसार ही उजड़ गया। पीड़िता ने बताया कि एक बार पहले भी ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मैंने किसी तरह खुद को बचा लिया था। मैंने उनसे कहा था कि दोबारा इस तरह मुझसे बात मत करना। 
 
विज्ञापन

5 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
25 नवंबर को उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा था कि पिता और ससुर में अंतर होता है। मुझे नहीं पता था कि ससुर ऐसे भी होते हैं। उन्होंने मेरे पति की हत्या कर दी। मेरी सास को भी मारने का प्रयास किया। मेरा छोटा देवर ससुर के साथ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या व उसके बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें