फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 'पथराव करने वाले एक-एक व्यक्ति को झेलनी होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

Thu, 16 Apr 2020 11:58 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
हमले की आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नवाबपुरा में कोरोना से मृत मरीज के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों पर लोगों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत छह स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए, साथ ही कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
हमले की आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) रमित शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में हालात का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि पथराव करने वाले एक-एक व्यक्ति को कड़ी कार्रवाई झेलनी होगी। घटना में शामिल हरेक व्यक्ति को चिन्हित करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ड्रोन से हो रही निगरानी - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने जोर देकर कहा कि घटना में शामिल और उन्हें प्रश्रय देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इन सभी को खोजकर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। आईजी ने एसएसपी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वीडियो फुटेज और फोटो की मदद से घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार करें।

 

4 of 6
हमले में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं डीएम और एसएसपी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर पथराव में शामिल सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 200 अज्ञात भी हैं। इन पर कातिलाना हमले और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस वैन - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि नवाबपुरा हाजी नेब की मस्जिद के पास रहने वाले एक 50 वर्षीय पीतल कारोबारी की सोमवार को कोरोना से टीएमयू में मौत हो गई थी। इसके बाद हॉटस्पॉट चिन्हित कर इलाके को सील कर दिया गया था। डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद उसके परिजनों के संक्रमित होने की आशंका में कारोबारी के परिवार को क्वारंटीन कर उनकी जांच होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस पर पथराव करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसलिए बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम नवाबपुरा पहुंची। उन्हें देखकर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने किसी को भी साथ ले जाने देने से इनकार कर दिया और टीम से भिड़ गईं। हंगामा पर नागफनी एसओ को भी मौके पर बुला लिया गया। डाक्टरों ने महिलाओं और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें