फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: जहां डॉक्टरों और पुलिस पर बरसे पत्थर, वहां अक्सर होते हैं सरकारी टीमों पर हमले

Thu, 16 Apr 2020 10:31 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में बुधवार को डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जांच में पता चला कि हमले की साजिश पहले की रच ली गई थी और सब कुछ सुनियोजित तरीके से हुआ। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब नवाबपुरा में सरकारी अफसरों पर हमले हुए हों। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
यहां से पहले भी अक्सर पुलिस, बिजली विभाग व नगर निगम की टीमों पर हमले की खबरें आती रही हैं। घनी आबादी, छोटे रास्ते व पतली सड़कें होने की वजह से पुलिस टीम भी हमलावरों के इरादे नहीं भांप पाती हैं। नागफनी में 27 सितंबर 2018 को बिजली विभाग की टीम पर भी इसी तरह लोगों ने हमला कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग की टीम बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाने गई थी। यहां भीड़ ने टीम को घेर लिया था और कर्मचारी व अधिकारियों के साथ मारपीट की गई थी। 

 

4 of 5
हमले में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटे एसआई और सिपाही को लोगों ने बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। इसके बाद टीम को बंधक मुक्त किया जा सका था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पोलियो दवा पिलाने गई टीम को भी इस क्षेत्र में बंधक बनाया जा चुका है। पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें