मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के योगेश और सुचित ने अभ्यर्थियों से सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने के लिए दस-दस लाख रुपये में ठेका लिया था। तीन अभ्यर्थियों से रकम लेने के बाद दो सॉल्वर बिहार से बुलाए थे। सॉल्वरों को 20-20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए सॉल्वर और अभ्यर्थियों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस गैंग के सरगना योगेश और सुचित और इनके बिहार के साथी अभिनव आलोक की तलाश में जुटी है।