मेरठ में छेड़छाड़ का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार सवार दो युवकों ने अराजकता की हदें पार कर दीं। पहले तो उन्होंने बाइक पर दरोगा के साथ जा रही बेटी का पीछा करते हुए उसे परेशान किया। बाद में पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पिता काफी देर तक उनसे भिड़ता रहा। इसके बाद दोनों युवकों ने दरोगा को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। भीड़ एकत्र होने लगी तो एक युवक कार लेकर भाग निकला, जबकि मुख्य आरोपी दीपक सांगवान निवासी गांव किठौली थाना रोहटा को दरोगा ने पकड़ लिया। आसपास खड़े लोग काफी देर तक तमाशबीन बने रहे।