फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uri:The Surgical Strike से बॉलीवुड में एंट्री करेगा यूपी का ये हैंडसम हीरो, बॉडी पर हो जाएंगे फिदा

Mon, 31 Dec 2018 04:52 PM IST
कपिल kapil संजय गर्ग, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 11
Rahul tyagi
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' में अभिनेता विक्की कौशल के अलावा एक और डैशिंग ड्यूड दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। जी हां यूपी का रहने वाला यह हेंडसम हीरो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहा है। हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर निवासी राहुल त्यागी की। राहुल इससे पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके हैं। आगे तस्वीरों में जानें आखिर कैसे उन्होंने हासिल किया ये मुकाम:-
विज्ञापन

2 of 11
Rahul tyagi
वर्ष 2016 में कश्मीर के 'उरी' बेस कैंप पर पाक आतंकियों के हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जिसके बदले इंडियन आर्मी ने पीओके में आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए थे। उसी सच्ची घटना पर आधारित अपनी पहली मूवी से राहुल को कामयाबी की उम्मीदें है।  
विज्ञापन

3 of 11
Rahul tyagi
देशभर में 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हो रही फ़िल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में चरथावल कस्बे के कानूनगोयान निवासी राहुल त्यागी बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर प्रदर्शन करेंगे। अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर कस्बे से मुंबई में चमका यह कलाकार फिल्म में सैनिक सिराज अली की भूमिका में है। 

4 of 11
Rahul tyagi
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। दो साल पहले कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर तैयार की गई फिल्म को लेकर दर्शक उत्सुक हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 11
Rahul tyagi
सात अक्तूबर 1990 को चरथावल में जन्मे राहुल ने जयहिंद इंटर कॉलेज से 12 वीं उत्तीर्ण की। उसके बाद गाजियाबाद के एचआरआईटी कॉलेज से एमबीए किया। कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में प्रस्तुत की गई एक शार्ट मूवी में उनके अभिनय को सराहा गया।
विज्ञापन

6 of 11
Rahul tyagi
एकाएक राहुल ने जॉब ढूंढने के बजाय अभिनय को ही कैरियर बनाने का फैसला कर लिया। राहुल को उनकी मां इंदिरा त्यागी और भाई विपुल त्यागी ने उन्हें प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन

7 of 11
Rahul tyagi
उन्हाेंने मई 2012 में मुंबई का रुख किया और एक साल तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। फ़िल्म 'उरी' के जरिये उनका बॉलीवुड में चमकने का सपना पूरा हो रहा है। देशभक्ति से जुड़ी इस फ़िल्म में मौका मिलने से उत्साहित राहुल बताते हैं कि फिल्म 'उरी' शहीद सैनिकों को समर्पित है। एक्शन, इमोशन के अलावा फिल्म में दमदार डायलॉग है। जैसे- 'नया हिदुस्तान है, घर मे घुसेगा भी और मारेगा भी।

 

8 of 11
Rahul tyagi
राहुल के मुताबिक उनके फ़िल्म उरी में अभिनेता विक्की कौशल मेजर और मोहित रैना कैप्टन बने हैं। सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन आर्मी टीम में उनका रोल सिराज अली का है। परेश रावल एनएसए अजित डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। 

 

9 of 11
Rahul tyagi
कई धारावाहिकों में दिखा चुके हैं प्रतिभा 
उभरते कलाकार राहुल ने एमटीवी के सीरियल 'कोड रेड' में छोटे पर्दे पर अभिनय से शुरुआत की। 'क्राइम पेट्रोल', 'जय संतोषी मां', 'प्यार तूने किया' आदि सीरियलों में उन्होंने काम किया। 

10 of 11
Rahul tyagi
वह बताते हैं कि फिल्म 'उरी' की अधिकांश शूटिंग यूरोप में हुई। थियेटर अभिनय उनका पहला शौक है। काफी संघर्ष के बाद ऑडिशन के बाद उन्हें इस मूवी में रोल मिला। फिटनेस पर ध्यान के साथ उन्हें शाकाहारी भोजन पसंद है।  
विज्ञापन

11 of 11
Rahul tyagi
बाबा रहे थे खतौली से विधायक 
अभिनेता राहुल का जिले के बड़े राजनीतिक परिवार से नाता हैं। उनके बाबा राजेंद्र दत्त त्यागी कांग्रेस  पार्टी से खतौली विधायक रहे थे। ताऊ आनंदप्रकाश त्यागी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। पिता सुरेंद्र त्यागी का वर्ष 2013 में निधन हो गया था। जयहिंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय त्यागी बताते है कि कॉलेज में पढ़ते समय ही राहुल की अभिनय में रुचि थी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें