फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विटजरलैंड में निक के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका, ससुरालवालों के साथ इस तरह कर रहीं एन्जॉय

Mon, 31 Dec 2018 04:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों स्विटजरलैंड में ससुरालवालों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ जहां रोमांटिक मूड में नजर आईं तो वहीं जेठानी सोफी टर्नर के साथ बांडिंग भी साफ नजर आई। इसके साथ ही स्नोफॉल का मजा लेती दिखाई दीं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
मेहंदी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी तक देसी गर्ल के ससुराल वाले हर सेरेमनी को खूब एन्जॉय करते दिखे। इसके साथ ही प्रियंका और सोफी की बांडिंग भी साफ नजर आई। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ससुरालवालों के साथ समय बिता रही हैं और छुट्टियां बिताने स्विटजरलैंड गई हैं। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देसी गर्ल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा स्काई लाइफ। इस तस्वीर में प्रियंका और सोफी एक साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने कुछ और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

4 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक साथ नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में चारों ओर पहाड़ बर्फ से ढके दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर हाथ रखी हुई हैं। इस तस्वीर में निक काले रंग की जैकेट पहने हुए हैं तो वहीं प्रियंका काले रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ड्रेस में लाल रंग के गुलाब के फूल बने हुए हैं। इसके साथ ही खूबसूरत सी कैप लगाई हुई है जो काफी अट्रैक्टिव है। 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक मूड में नजर आए थे। इस तस्वीर में देसी गर्ल जहां सफेद जैकेट से साथ उसी रंग की कैप लगाई हुई थीं तो वहीं निक मस्ती के मूड में नजर आए थे। प्रियंका इन दिनों अपने अपने पूरे परिवार के साथ स्विटजरलैंड की सैर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka and nick - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर को देखिए जिसमें प्रियंका निक के अलावा सास-ससुर और जेठ-जेठानी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका की मां भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि प्रियंका मायका और ससुराल दोनों का पूरी तरह से ख्याल रख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें