फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह: परिषदीय विद्यालयों में 11 माह बाद शुरू हुई कक्षाएं, चाॅकलेट, गुब्बारों और फूलमालाओं से हुआ स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
11 माह बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं 11 माह बाद आज से शुरू हो गईं हैं। शिक्षकों को निर्देश हैं कि वह विद्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ ही विद्यालयों को गुब्बारों से सजाएं। साथ ही बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर या फूल देकर स्वागत किया गया। स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या कम रही लेकिन विद्यालय पहुंचने पर खिले बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे कोरोना काल के बाद पहली बार स्कूल पहुंचने पर अध्यापकों ने किया छात्र छात्राओं का स्वागत: -
विज्ञापन

2 of 8
फूल मालाओं से हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
कोरोना लॉकडाउन और अनलॉक के बाद सहारनपुर में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बुलाया गया। शासन के निर्देश पर कक्षा पांच तक के सभी विद्यालय खोले गए। विद्यालयों में पहुंचे बच्चों को पहले दिन अलग ही माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
सहारनपुर में स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
बच्चों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो कक्षाओं को भी गुब्बारे आदि से सजाया गया। पहले दिन पढ़ाई के अलावा बच्चों को खेल का भी अभ्यास कराया गया, ताकि इतने दिन बाद फिर से स्कूल पहुंचने पर बच्चों को अच्छा माहौल महसूस हो सके।

4 of 8
गुब्बारे से हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में 11 माह बाद खुले स्कूलों में पहुंचे बच्चों का टीचरों ने माला पहनाकर, चॉकलेट और गुब्बारे देकर स्वागत किया। पहले दिन कक्षा एक और पांच के छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। स्टाफ ने बच्चों के हाथों को सैनिटाइज भी कराया।

तकरीबन एक साल बाद खुले प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने किया स्वागत। उपहार भेंट किए। विद्यालयों को सजाया गया। पहले दिन कक्षा एक और पांच के बच्चे बुलाए गए। छात्र छात्राओं की संख्या पहले दिन कम रही।
विज्ञापन

5 of 8
बिजनौर में खुले स्कूल - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में भी आज एक से लेकर कक्षा 5 तक के स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों को सजाया गया है। बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। धामपुर स्थित तिलक स्कूल में बच्चों का टीका लगाकर, फूल डालकर और लड्डू खिलाकर शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 8
बागपत में तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत करते अध्यापक - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में कोरोनाकाल के बाद पहली बार खुले प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से पांच और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा छह के बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया गया। क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड पर स्वागत संदेश भी लिखे गए हैं। शिक्षण संस्थाओं में उत्साहजनक माहौल दिखा। 
विज्ञापन

7 of 8
बागपत में अध्ययन कार्य कराते शिक्षक - फोटो : amar ujala
शामली में खुले स्कूलों में पहले दिन छात्र छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। जिले में कक्षा एक से पांचवी तक के छात्र छात्राओं के लिए करीब 11 महीने बाद स्कूल खोले गए हैं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक छात्र छात्राओं को बुलाने में जुटे रहे। दस बजे तक भी बहुत कम रही छात्र छात्राओं की संख्या।
विज्ञापन

8 of 8
school meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ शहर व देहात के सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं का भव्य रूप से स्वागत किया गया। देहात क्षेत्र के बहसूमा सरधना समेत सभी स्कूलों में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पहुंचे। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया। क्लास में कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें