फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Mon, 30 Aug 2021 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मृतक बसपा नेता मनोज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लावड़ में चिंदौड़ी गांव में शनिवार शाम बसपा नेता मनोज की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं, रविवार को गमगीन माहौल में मनोज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

रविवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक के बड़े भाई अशोक ने अतुल, ओमपाल, अनुज, अंकुर और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार गांव स्थित श्मशान पर बड़े बेटे विक्रांत विहान ने पिता को मुखाग्नि दी। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी मनोज के घर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala Meerut
बसपा नेता मनोज की हत्या के पीछे की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह है। वर्ष 2008 में फहीमपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी अमित की लावड़-चिंदौड़ी मार्ग पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान उसका बेटा अतुल छोटा था। इस हत्या में मनोज विहान पर मुखबरी करने का आरोप लगा था। हालांकि, यह मुकदमा खारिज हो चुका है, लेकिन अतुल तभी से रंजिश रखता था। 
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मनोज के भतीजे रिंकू ने एसएसपी को बताया कि आए दिन अतुल उनके घर पर लगे शटर पर हाथ मारता रहता था और एक-दो बार उसने घर पर गोली भी चलाई। शनिवार को अतुल ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ हरेंद्र के घर पर बैठे मनोज की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। उसने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। बचपन में पिता का साया सिर से उठने के बाद अतुल के मन को गहरा आघात लगा। तभी से वह अपने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान चुका था। 

4 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
चिंदौड़ी निवासी मनोज शनिवार देर शाम गांव निवासी हरेंद्र के मकान पर गया था। चाय पीने के दौरान वहां पहुंचे अतुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनोज पर फायरिंग कर दी।  उसकी मौके पर मौत हो गई। हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। इस मामले में एक ग्रामीण के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ली थी। 

रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। दी। उन्होंने कहा कि मेरठ में जंगलराज कायम हो चुका है। इसके अलावा रालोद कार्यकर्ता भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
आरोपी के घर पर पसरा सन्नाटा
मनोज की हत्या के बाद आरोपी अतुल अपने साथियों के साथ फरार है। रविवार को उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं हत्या के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। दूसरे दिन भी ग्रामीण अपने घरों से कम ही बाहर निकले और बच्चों को घर में ही कैद रखा। गलियां सूनी पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
फहीमपुर की आग चिंदौड़ी पहुंची
लगभग 17 साल पहले फहीमपुर में अतुल के पिता अमित की गांव में ही शुरू हुई रंजिश चिंदौड़ी तक पहुंच चुकी है। रंजिश में दो परिवार के चार लोग मारे जा चुके हैं। सबसे पहले अमित के परिजनों की हत्या हुई।

इसके बाद वह चिंदौड़ी स्थित अपनी ससुराल में रहने लगा। कुछ साल बाद अमित की भी हत्या कर दी गई। इसी रंजिश के शनिवार को मनोज की हत्या कर दी गई। अमित के परिवार में उसका बेटा अतुल ही बचा था। उसने पिता की मौत का बदला लेने के लिए यह वारदात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें