विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
शहीद के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने परिजनों की हिम्मत बंधाई। इस दौरान राजकुमार सोनकर, कसेरूखेड़ा पार्षद विजय सोनकर, गंगानगर पार्षद गुलबीर सिंह, जिपं सदस्य विकास उपाध्याय, हिमांशु भटनागर आदि मौजूद रहे। वहीं, चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रों ने विनीत चपराणा के नेतृत्व में विवि के मुख्य द्वार शहीदों की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर शहीद राम सिंह की शहादत को नमन किया। छात्रों ने कहा कि क्रांतिकारी शहर ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिया है। सूरजकुंड पर भाजपा नेता अजित सिंह, सरबजीत कपूर, एडीएम सिटी अजय तिवारी, गढ़वाल सभा के पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर शहादत को सलाम किया।