फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के रंग तस्वीरों के संग: रालोद और सपा की रैली में जुटी भारी भीड़, मंच पर बांधा गन्ना, लगाए गैस सिलिंडर के कटआउट

Tue, 07 Dec 2021 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सपा-रालोद रैली स्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पश्चिमी यूपी की जनता का मन परखने पहुंचे। जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर 1 बजकर 19 मिनट पर दबथुवा पहुंचा। यहां से वह रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। ऐसा पहली बार था जब दोनों नेता एक साथ किसी रैली के लिए पहुंचे और एक साथ मंच साझा किया। 

दोनों नेताओं ने आज मंच से मौजूदा सरकार को महंगाई पर घेरने का प्रयास किया, तो वहीं किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। गठबंधन की रैली के लिए आज सुबह से ही रैली स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आगे तस्वीरों में देखें रालोद और सपा की साझा रैली की झलकियां : -
विज्ञापन

2 of 6
सपा-रालोद रैली स्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ और आसपास के जिलों से भी लोग रैली में शामिल होने पहुंचे। छोटे बच्चे भी अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर रैली में जाते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 6
रैली स्थल पर हुक्का पीते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल पर गैस सिलिंडर के भी बड़े कट आउट लगाए गए हैं, बढ़ती महंगाई को लेकर भी आखिलेश और जयंत मंचस्थल से मौजूदा सरकार को घेरने की कोशिश की। 
 

4 of 6
सपा का झंडा लेकर भी कई कार्यकर्ता रैलीस्थल पर पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अलग अलग जिलों से यहां पहुंचे। मुस्लिम समर्थकों की संख्या में भी काफी नजर आ रही है। कई कार्यकर्ता सपा का झंडा लेकर भी कई कार्यकर्ता रैलीस्थल पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
UP Chunav 2022: सपा-रालोद की रैली में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल पर समर्थक हुक्का पीते दिखे तो कोई अपने सिर पर साइकिल वाला हैलमेट पहनकर रैली में शामिल होने पहुंचा। रालोद के समर्थक नल लेकर भी रैली में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपा-रालोद की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आज की इस सपा और रालोद की साझा रैली पर राजनैतिक दलों की पैनी नजर रही। वहीं इस रैली के मंच से आज रालोद और सपा ने जनता का मूड भी भांपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें