फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: बिजली का दो करोड़ बकाया, फिर भी थानों में चल रहे एसी, विद्युत निगम भी खाकी पर मेहरबान 

Wed, 07 Oct 2020 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
police station - फोटो : अमर उजाला
आम उपभोक्ता के बिजली का बिल पांच हजार रुपये से अधिक बकाया हो तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है, मगर खाकी पर तो विद्युत निगम भी मेहरबान है। सहारनपुर जिले में शहर से देहात तक के थानों और चौकियों को मिलाकर करीब दो करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।

बावजूद इसके अधिकतर थानों और चौकियों में लगातार एसी चलाए जा रहे हैं। निगम का बकाया भुगतान कभी पांच तो कभी छह माह में किया जाता है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को शहर और देहात के कुछ थानों और चौकियों की पड़ताल की तो यह स्थिति सामने आई। पेश है रिपोर्ट... 
विज्ञापन

2 of 7
AC in police station - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली में हट तो कमरों में लगे हैं एसी
शहर की देहात कोतवाली परिसर के अंदर गर्मी से बचाव के लिए छप्परनुमा हट बनी हुई है। वहीं, यहां प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय सहित दो एसी लगाए गए हैं। इन दिनों गर्मी पहले से कम है। इसके बावजूद इनका खूब प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
saharanpur police, police station, up police - फोटो : अमर उजाला
गंगोह थाना : यहां लगे हैं छह एसी
कहने के लिए तो गंगोह थाना देहाती क्षेत्र में है। मगर यहां भी पुलिस जमकर एसी का लुत्फ उठा रही है। यहां प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय से लेकर परिसर में स्थित आवासों सहित छह एसी लगे हुए हैं। बिजली बिल के भुगतान की फिक्र तो किसी को है ही नहीं।

4 of 7
Ac in police station - फोटो : अमर उजाला
इन थानों में भी चल रहे एसी
शहर की सदर कोतवाली में थाना प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में एसी लगे होने के साथ ही कुछ आवासों में एसी की जानकारी मिली। हालांकि वहां दो ही एसी दिखाई दिए हैं। इस बारे में पूछने पर स्टाफ के सदस्य यही बोले, हम तो पंखे के नीचे काम करते हैं। जिले का बड़गांव थाना लंबे समय तक शब्बीरपुर कांड के कारण सुर्खियों में रहा है। इसी थाने में जाकर देखा तो यहां भी एक एसी लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

5 of 7
Ac in police station - फोटो : अमर उजाला
गागलहेड़ी थाना : आकार में छोटा, एसी यहां भी लगा मिला
सहारनपुर देहरादून हाईवे पर स्थित गागलहेड़ी थाना शहर के नजदीक है। अन्य कई थानों के मुकाबले यह आकार में कुछ छोटा है। इसके बावजूद बिजली की खपत यहां भी कम नहीं है। यहां भी एसी लगा मिला है।
विज्ञापन

6 of 7
थाने में लगे एसी - फोटो : अमर उजाला
चौकी में भी लगे हैं एसी
थाना परिसरों में तो एसी चलते मिले ही हैं, लेकिन एक कक्ष वाली पुलिस चौकियों में भी प्रभारी एसी का लुत्फ उठा रहे हैं। शहर के रेलवे रोड पर बस अड्डा चौकी में भी एसी लगाया गया है। कई अन्य चौकियों में भी इसके लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
police statio - फोटो : अमर उजाला
बजट के चक्कर में अटक जाता है बिल भुगतान
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव कहते हैं कि पुलिस विभाग पर बिजली बिल का करीब दो करोड़ रुपये का बकाया है। इसमें कई थानों पर 20 लाख से अधिक का बकाया है, लेकिन यह भुगतान पांच से छह महीने में ही हो पाता है। विभाग की ओर से बताया जाता है इस मद का बजट देर से जारी होने के कारण देरी होती है। कोरोना संक्रमण काल में तो चेकिंग भी बहुत कम हुई है और पिछले एक माह से विद्युत कर्मचारी आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें