एडीजी राजीव सभरवाल।
- फोटो : amar ujala
असम्भव कुछ भी नहीं, लगन और तपस्या होनी चाहिए
मुख्य अतिथि एडीजी राजीव सभरवाल ने खिलाड़ियों के संघर्षशील जीवन के किस्से सुनकर कहा कि जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं है, सब कुछ सम्भव है। बस लगन और तपस्या होनी चाहिए। इस बार आश्वस्त हूं कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक देखने को मिलेंगे। पदक जीतकर लौटने पर इसी तरह स्वागत समारोह होगा, जैसे अमर उजाला ने आज कार्यक्रम किया है। अमर उजाला कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। हम सभी को ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों और परिवारों का हौसला बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने सभी खिलाड़ियों के परिवारों को बधाई और शुभकामना दी। कहा खेल विभाग को जो कार्यक्रम करना चाहिए वो अमर उजाला ने किया। सभी खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए ये सफर तय किया है। आशा करता हूं मेरठ के खिलाड़ी दुनिया में हमारे देश का नाम रोशन करें। इस दौरान क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष व जिला कुश्ती संघ संरक्षक अश्वनी कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।