फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलानिया हत्या से तनाव: हंगामे के बीच हुआ मृतक का अंतिम संस्कार, पुलिस से नोकझोंक, घेरकर बरसाईं थीं गोलियां

Mon, 04 Dec 2023 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के लुकाधड़ी गांव में रविवार सुबह तीन साल से चल रही रंजिश में अंकित चौहान (26) पुत्र कंवरपाल की गोलियां मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। अंकित गांव के विनोद की हत्या में आरोपी था। विनोद के भाई और भतीजों ने अंकित को मारकर हत्या का बदला ले लिया।

पुलिस की लापरवाही से नाराज अंकित के परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पर धरना देकर हंगामा किया। मृतक के भाई अभिषेक की तहरीर पर गांव अरिहंत सैनी पुत्र सुरेश, मुकेश सैनी पुत्र वीर सिंह, बबलू सैनी पुत्र मांगेराम, उदयवीर सैनी पुत्र सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को काफी हंगामे प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

2 of 6
Meerut Police, Ankit Murder case - फोटो : Amar Ujala
रविवार को जहां मृतक के परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया वहीं, सोमवार को परिजन अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए और थाना प्रभारी व दरोगा को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की। वहीं एसएसपी के आदेश पर थाना प्रभारी व दरोगा को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

3 of 6
Ankit Murder case - फोटो : Amar Ujala
परिजन युवक के शव को ट्रैक्टर में रखकर मुख्य मार्ग को जाम करने के लिए ले जाने लगे। मौके पर तनाव की स्थिति देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मौके पर तैनात पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

 

4 of 6
Ankit Murder case - फोटो : Amar Ujala
परिजनों के अनुसार लुकाधड़ी निवासी अंकित सोनीपत की प्राइवेट कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को वह पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए गांव आया था। सोमवार सुबह 10 बजे वह बाइक से सोनीपत के लिए निकला था। गांव के बाहर उसे अरिहंत सैनी, मुकेश सैनी, बबलू सैनी और उदयवीर सैनी ने घेर लिया और कई गोलियां मारीं।
विज्ञापन

5 of 6
Ankit Murder case - फोटो : Amar Ujala
अंकित जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागा तो हमलावरों ने उसके सर में गोली मार दी। अंकित की बहन सोनी ने थाने में सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक भी पुलिस नहीं पहुंची। सोनी अंकित को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को हंगामे प्रदर्शन के बाद पुलिस टीम और अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद परिजन मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए माने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं। परिजनों ने हस्तिनापुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की गई है। सीओ मवाना से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें