मौके से मिला सामान
- फोटो : Amar Ujala
विस्फोट इतना भीषण था कि जिस पत्थर पर शेल को तोड़ा जा रहा था वह चूर-चूर हो गया। तौसीफ के शरीर के अंग इधर-उधर बिखर गए। आसपास की दीवारें हिल गईं। विस्फोट में पास की दुकान में काम करने वाले कारपेंटर इंचौली के मैथना गांव निवासी फईमु और अखबार पढ़ रहा शिवलोक कालोनी निवासी रिटायर फौजी रामेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।
धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर गंगानगर, इंचौली थाना प्रभारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकान के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीम, फील्ट यूनिट, डॉग स्कवायड, मिलिट्री इंटेलीजेंस, एटीएस और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी दुकान को खंगाला गया।