फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल-नस्ल पे बात जो आई दे देंगे कुर्बानी: चुनावी माहौल में अपने गीतों का तड़का लगा रहे गायक अजय हुड्डा 

Tue, 28 Dec 2021 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

''फसल नस्ल पे बात जो आई दे देंगे कुर्बानी: चुनावी माहौल में अपने गीतों का तड़का लगा रहे गायक अजय हुड्डा 
विज्ञापन
1 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
''फसल नस्ल पे बात जो आई दे देंगे कुर्बानी...
जिंदाबाद जवानी, जिंदाबाद किसानी, 
देश यो भूखा मरजागा जे बात ना इनकी मानी'।


अपने गीतों से किसान आंदोलन को धार देने वाले हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा इन दिनों वेस्ट यूपी के चुनावी माहौल में अपने गीतों का तड़का लगा रहे हैं। अजय हुड्डा ने सोमवार को मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिवस पर जानी में धूम मचा दी। युवा प्रोत्साहन समारोह देखने युवाओं की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

2 of 5
Ajay hudda - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के जानी स्थित पूनिया फार्म हाउस में जयंत के 43वें जन्मदिन पर 43 किलो का केक काटा। अजय हुड्डा के गाने... जिंदाबाद किसानी, मोदी जी हम दिल्ली आएंगे, कमर तेरी लेफ्ट राइट हाले, बहू काले की, 6 जनवरी को रिलीज होने वाले गीत रोहतक के मेले... आदि पर युवाओं ने ठुमके लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, संगीता दोहरे, विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay hudda - फोटो : अमर उजाला
किसान का बेटा पहले : अजय
अजय हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने अपनी भावनाओं को अपने गीतों में बयान किया। पहले किसान का बेटा हूं, कलाकार बाद में। जो हमारे साथ घटित हो रहा था, वही बयान करने की कोशिश की थी। गीत संगीत के बिना कोई लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।

4 of 5
Ajay hudda - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने महाभारत में भी मनोरंजन के लिए ढोल-नगाड़े होते थे। मेरठ से पुराना नाता है। यहां रहकर तीन साल सीसीएसयू में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अजय हुड्डा ने कहा किसान आंदोलन के दौरान युवाओं के जज्बे को देखकर उनमें शहीद भगत सिंह नजर आते हैं। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के लिए कुछ करने का मौका मिला, तो मैंने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
जयंत का नेतृत्व बेजोड़ : सुनील रोहटा
इस दौरान सुनील रोहटा ने युवक-युवतियों को निशुल्क ट्रैक सूट बांटे। रोहटा ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह का नेतृत्व बेजोड़ है। पार्टी युवा शक्ति को शिक्षा, खेल, रोजगार की दिशा में अधिक योग्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें