फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, तीन अर्थियां देख रो पड़ा पूरा शहर

Thu, 02 Jan 2020 02:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
एक घर से उठी तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली जिले में अंतरराष्ट्रीय मशहूर भजन गायक, पत्नी और बेटी की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा शहर रो पड़ा। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गई। घर से तीनों शव की यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। अर्थी को कंधा देने के लिए लोग उमड़ते रहे। श्मशान घाट में एक चिता पति-पत्नी और दूसरी बेटी की जली तो आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। भावुक कर देंगी ये तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
शवों के घर पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार को अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह पाठक और बेटी वसुंधरा का शव उनके मकान में मिले थे। तीनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी जबकि बेटे भागवत की हत्या कर शव को डिग्गी में डालकर पानीपत में आग लगा दी गई थी। बुधवार को सुबह से ही चारों शव आने के इंतजार में लोग उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ कॉलोनी में पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
अजय के भतीजे रवि पाठक ने दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पोस्टमार्टम के बाद अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद एक अर्थी पर अजय पाठक और उनकी पत्नी का शव और दूसरी अर्थी पर बेटी वसुंधरा की शव यात्रा शुरू हुई तो हर वर्ग के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग उनकी अर्थी को कंधा देने में आगे आते रहे। रेलवे लाइन के निकट टंकी रोड स्थित श्मशान घाट में शव यात्रा पहुंची। अजय के भतीजे रवि पाठक ने दोनों चिताओं को मुखाग्नि दी।

4 of 6
शामली ट्रिपल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के समय ये रहे मौजूद 
भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, योगेंद्र सिंह, दीपक सैनी, अनुराग शर्मा, रवि संगल, नरेंद्र अग्रवाल, सलिल द्विवेदी, सुरेंद्र आर्य, महेश धीमान, अशोक गर्ग, राजन बत्रा, रमन बत्रा, पुनीत द्विवेदी, डॉक्टर विपिन कौशिक, सुनील अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची 
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के समय महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंची। एक साथ एक परिवार के तीन सदस्यों की चिताएं जलती देख महिलाएं रोती रही। श्मशान घाट में छत पर भी लोगों की भीड़ रही तो श्मशान घाट के बाहर रेलवे लाइन के किनारे भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भागवत का शव देर रात में पहुंचेगा 
माना जा रहा था कि बुधवार दोपहर तक पानीपत से अजय के बेटे भागवत का शव भी शामली पहुंच जाएगा। पुलिस भी परिजनों को यही जानकारी दे रही थी, लेकिन दोपहर में जब पता चला कि भागवत के शव को पोस्टमार्टम व डीएनए आदि के लिए रोहतक भेजा गया है। इसके बाद शव देर रात में पहुंचेगा। इसके बाद अजय, उनकी पत्नी और बेटी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें